Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 12:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सोनपुर मेला 2025 : चुनाव आचार संहिता के बीच भी होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां तेज
    ट्रेंडिंग

    सोनपुर मेला 2025 : चुनाव आचार संहिता के बीच भी होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां तेज

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सोनपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saran : एशिया का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 इस साल भी अपने पारंपरिक और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मेला 9 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक चलेगा। हालांकि इस दौरान विधानसभा चुनाव 2025 की आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू रहेगी, लेकिन निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए मेला आयोजन की अनुमति दी गई है।

    कोई राजनीतिक प्रचार नहीं

    पर्यटन विभाग के निदेशक ने स्पष्ट किया है कि मेले का आयोजन पूरी तरह सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक स्वरूप में होगा। किसी भी मंच या कार्यक्रम के माध्यम से राजनीतिक प्रचार या लाभ से मेले को नहीं जोड़ा जाएगा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि मेला के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मेले में लगने वाले बैनर, पोस्टर या प्रचार सामग्री में किसी भी मंत्री या राजनीतिक व्यक्ति का नाम, फोटो या संदेश नहीं होगा। इसके अलावा, कोई भी राजनीतिक पदाधिकारी या उम्मीदवार मेले से संबंधित किसी कार्यक्रम या प्रेस वार्ता में राजनीतिक बयान नहीं देगा।

    अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण

    मेला परिसर में पशु बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापारिक स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता अभियान की सभी जिम्मेदारियाँ जिला प्रशासन के अधीन रहेंगी। इस बीच, डीएम अमन समीर, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष, ग्रामीण एसपी, एसडीओ और एसडीपीओ सोनपुर ने संयुक्त रूप से हरिहर नाथ मंदिर, पहलेजा घाट और अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ऊपर

    अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। गंगा स्नान और छठ पर्व के अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएंगी। सारण जिला प्रशासन ने बताया कि सोनपुर मेला 2025 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए यातायात, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मेलार्थियों और मेहमानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से किए जा रहे हैं ताकि बिहार की यह ऐतिहासिक परंपरा अपने पूरे वैभव के साथ इस वर्ष भी जीवंत हो सके।

    Also Read : छठ पर्व पर पटना नगर निगम की पहल, गंगा घाटों पर लगे स्वच्छता कलश

    चुनाव आचार संहिता के साथ सोनपुर मेला का होगा भव्य आयोजन सोनपुर मेला 2025 : 9 नवंबर से 10 दिसंबर तक सोनपुर मेला 2025 : चुनाव आचार संहिता के बीच भी होगा भव्य आयोजन सोनपुर मेला के लिए प्रशासन ने की तैयारियां तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआलमगीर आलम से जुड़े मामले में आठ नए आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल, ईडी ने की कार्रवाई
    Next Article रांची से बिहार जाने वाली बसों और फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ा

    Related Posts

    बिहार

    छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    October 25, 2025
    देश

    PM मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का छठ गीत, दी शुभकामनाएं

    October 25, 2025
    बिहार

    छठ पूजा के लिए गंगा घाट से लेकर पटना जू तक तैयार, किए गए विशेष इंतजाम

    October 25, 2025
    Latest Posts

    लोहरदगा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का धरना-प्रदर्शन 29 अक्टूबर को

    October 25, 2025

    छठ महापर्व के बीच बिहार में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पहला मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    October 25, 2025

    कोडरमा में 11 साल के बच्चे का पानी भरे गड्ढे से मिला श’व, कान-आंख से बह रहा था खू’न

    October 25, 2025

    PM मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का छठ गीत, दी शुभकामनाएं

    October 25, 2025

    खड़ी गाड़ियों से टकराई अनियंत्रित पुलिस वाहन, एक महिला जख्मी

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.