Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 2:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुछ रोज पहले डूब गया था बेटा, आज बाप की मिली डे’ड बॉडी
    जोहार ब्रेकिंग

    कुछ रोज पहले डूब गया था बेटा, आज बाप की मिली डे’ड बॉडी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बॉडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लॉज में एक शख्स की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। डेड बॉडी की शिनाख्त 40 साल के राजीव कुमार गुप्ता के तौर पर की गयी। वह 24 घंटों के लिये लॉज में ठहरा था। बीती रात ही उसने लॉज में चेकइन किया था। लॉज कर्मियों से जान-पहचान होने के चलते उसने रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी। आज भोर में उसकी डेड बॉडी कमरे से मिली है। मिली सूचना पर पुलिस लॉज पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र से सामने आयी है। राजीव कुमार गुप्ता लोहरदगा शहरी इलाके के राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड का रहने वाला था।

    मामले को लेकर सदर थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि लॉजकर्मियों ने बताया कि राजीव कुमार अक्सर लॉज में आया-जाया करता था। बीती रात भी लॉज आया और एक कमरा लेकर सोने चला गया। वह नशे में था। सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर बेड पर राजीव पड़ा था। उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। वहीं, कमरे का पंखा भी चल रहा था। थानेदार ने बताया कि इतनी भयानक ठंड में राजीव के बदन पर कंबल तक नहीं था। लगता है कि नशे की हालत में ही वह पंखा चलाकर सो गया होगा और ठंड लगने के चलते उसकी मौत हो गयी। हालांकि, पूरा सीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो जायेगा।

    थानेदार रत्नेश मोहन ठाकुर ने यह भी बताया कि राजीव दो बच्चों का पिता था। उसका 15-16 साल का एक बेटा गुजरे कुछ रोज पहले चल बसा। वहीं, पत्नी मायके में है। बेटे की मौत के बाद राजीव कुमार गुप्ता तनाव में रहता था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

    इसे भी पढ़ें : एक ही फेज में होगा दिल्ली विस चुनाव, वोटिंग और रिजल्ट कब… जानिये

    इसे भी पढ़ें : परिवार की इज्जत की खातिर कर बैठा बड़ा गुनाह!

    A few days ago the son had drowned today the father's dead body was found आज बाप की मिली डेड बॉडी कुछ रोज पहले डूब गया था बेटा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहवा में बंद हुआ विमान का इंजन, यात्रियों में मचा हड़कंप
    Next Article BPSC मामले में सुनवाई से SC का इनकार, क्या कहा… जानिये

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में पेंशन दरबार व सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह, DC ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 31, 2025
    झारखंड

    “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने दौड़ी हजारीबाग पुलिस

    October 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 14 जांबाजों को मिला बड़ा सम्मान, पांच खूंखार इनामी नक्सलियों का किया था खात्मा

    October 31, 2025
    Latest Posts

    रांची में पेंशन दरबार व सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह, DC ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 31, 2025

    काला नमक : सेहत का खजाना, वजन घटाने और पाचन सुधार में कारगर

    October 31, 2025

    सावधान! आंवला हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, ये लोग इसे खाने से बचें

    October 31, 2025

    “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करने दौड़ी हजारीबाग पुलिस

    October 31, 2025

    महावीर मंदिर में लौट रहा श्रवण कुमार पुरस्कार, आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.