रांची: रांची के रिम्स मेडिकल कॉलेज के 2021 बैच की छात्रा स्नेहा सिंधु ने फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम (एफएपी) की निबंध प्रतियोगिता में ऑल इंडिया लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस प्रतियोगिता में देशभर से 7000 से अधिक प्रविष्टियाँ आई थीं, जिनमें से स्नेहा का निबंध सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया. एफएपी, जो कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा आयोजित किया गया था. जिसका उद्देश्य छात्रों को चिकित्सा अभ्यास की वास्तविकताओं से अवगत कराना है. इस प्रतियोगिता के तहत छात्रों को अपने स्नातक पाठ्यक्रम के दौरान चार परिवारों को गोद लेने की चुनौती दी जाती है, जिससे वे बीमारियों के क्लीनिकल लक्षणों और समुदाय की मेडिकल आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझ सकें. यह कार्यक्रम छात्रों को क्लीनिकल अभ्यास और रोगी कल्याण के सिद्धांतों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और अस्पताल की सीमाओं से बाहर जाकर स्वास्थ्य देखभाल की कठोर वास्तविकताओं से परिचित कराता है. स्नेहा सिंधु की इस उपलब्धि ने न केवल रिम्स को गर्वित किया है बल्कि पूरे देश में संस्थान की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाया है.
रिम्स की स्नेहा सिंधु ने फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम की प्रतियोगिता में देशभर में हासिल किया पहला स्थान

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

