Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जयनगर-पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस में अचानक उठा धुंआ, यात्रियों में मची अफरा तफरी
    जामताड़ा

    जयनगर-पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस में अचानक उठा धुंआ, यात्रियों में मची अफरा तफरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026Updated:April 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जयनगर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 18420 जयनगर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस की जनरल बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना जामताड़ा स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर पहले हुई। धुआं और चिंगारी उठते देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी।

    यात्रियों में मचा हड़कंप, खिड़कियों से कूदे लोग

    जैसे ही बोगी से धुआं उठता दिखा, जनरल डिब्बे में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। डर के मारे लोग खिड़कियों से कूदने लगे। महिलाएं, बच्चे और पुरुष किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।

    सामने से आ रही ट्रेन ने बढ़ाई खतरे की स्थिति

    हालात उस समय और गंभीर हो गए, जब सामने से एक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार में उसी ट्रैक पर आ रही थी। ऐसे में हादसे का खतरा और बढ़ गया, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए यात्रियों को तुरंत पटरी से दूर हटाया।

    स्थानीय लोगों ने टाली बड़ी दुर्घटना

    स्थानीय युवक कालू मंडल, पप्पू मिश्रा, तनवीर आलम समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उनकी सतर्कता और तेजी से कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

    पानी डालकर बुझाई आग

    इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बोतल के पानी से आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद रेलवे कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।

    आधे घंटे बाद फिर चली ट्रेन

    स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को दोबारा ट्रेन में बैठाया गया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन वहीं खड़ी रही, जिसके बाद उसे फिर से रवाना किया गया। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा और आपात स्थिति में सतर्कता की अहमियत को उजागर कर दिया।

    Also Read : लातेहार स्थापना दिवस पर राहुल सिंह का बड़ा ऐलान, बोले- कोई बच्चा शिक्षक के बिना नहीं रहेगा

    general coach smoke Indian Railways News Jamtara railway news Jamtara train incident Jaynagar Puri Express Jharkhand train news Latest news local heroes Jamtara passenger panic train railway accident averted railway latest news railway safety India Today News train emergency incident train fire scare train halted Jharkhand train smoke incident India Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार स्थापना दिवस पर अपराधी राहुल सिंह ने की घोषणा, कहा – कोई भी बच्चा शिक्षक के अभाव में पढ़ाई से नहीं रहेगा वंचित
    Next Article झारखंड में शिक्षक बहाली पर सुस्ती, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं भरे गए 2034 पद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.