Ranchi : रांची स्मार्ट सिटी परियोजना को और बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि रांची में स्मार्ट सिटी के विकास के लिए HEC से 500 एकड़ अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित की जाए। सूत्रों के अनुसार, HEC प्रबंधन ने इस प्रस्ताव पर सक्रियता दिखाई है और जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। HEC के अधिकारी ने बताया कि चिन्हित भूमि का पूरा प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। भारी उद्योग मंत्रालय की पहल से भूमि हस्तांतरण की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।
वर्तमान में धुर्वा क्षेत्र में लगभग 675 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही है, जो पहले ही HEC द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन बढ़ते शहरीकरण और भविष्य की विकास आवश्यकताओं को देखते हुए यह जमीन सीमित साबित हो रही है। स्मार्ट सिटी निगम के अनुसार, HEC के पास अभी भी पर्याप्त अप्रयुक्त भूमि है, जो विकास के अभाव में खाली पड़ी है और अतिक्रमण के खतरे में है। सरकार का सुझाव है कि अतिरिक्त 500 एकड़ भूमि शहरी विकास और आवास विभाग को हस्तांतरित की जाए ताकि रांची स्मार्ट सिटी का विस्तार किया जा सके।
Also Read : एच-1बी वीजा वाली नौकरियों में अमेरिकी लोगों को मिलेगा मौका : व्हाइट हाउस


