Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 4:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी में PLFI के छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
    झारखंड

    खूंटी में PLFI के छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के छह उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार उग्रवादियों में सिमडेगा जिले के सावटोली निवासी आनंद सिंह, रनिया थाना के बनिया टोला निवासी जॉनसन बारला, जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर साके टोली निवासी गौतम गोप, लखन गोप और उदित गोप, रनिया थाना क्षेत्र के मरचा बनिया टोली निवासी प्रकाश साहू शामिल हैं।

    तोरपा थाना में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अमन कुमार ने बताया कि रविवार को उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रनिया थाना और सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना के सीमावर्ती ग्राम कोटांगेर, मेरोमबीर, गोहारम तथा ओलहान, बेडा ईरंगे में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सक्रिय नक्सली भ्रमणशील हैं और किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देनेवाले हैं।

    एसपी के निर्देश पर तोरपा के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकेाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक तोरपा अंचल दिग्विजय सिंह, सीआरपीएफ 94 बटालियन सोदे, खूंटी तथा सिमडेगा जिला पुलिस के पदाधिकारी और सशस्त्र बल का एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रनिया थाना क्षेत्र के गोहारम से सरिता जानेवाली सड़क के पास एक चट्टान पर पीएलएफआई के दो सक्रिय उग्रवादियों को देसी कट्टा, गोली, पीएलएफआई का पर्चा और चंदा रसीद के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये उग्रवादियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 जनवरी की रात में सिमडेगा जिले के ओडगा में स्टेशन के पास रेलवे के काम में लगी जेसीबी, टैंकर और पोकलेन मशीन में आग लगाई थी।

    vidh

    गिरफ्तार उग्रवादयिों की निशानदेही पर रनिया थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के अन्य सक्रिय सदस्य को संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप से संपर्क किये जानेवाले मोबाइल फोन, गोली, पीएलएफआई पर्चा, चंदा रसीद तथा जरियागढ़ थाना के बकसपुर क्षेत्र से अन्य तीन सक्रिय सदस्यों को कमांडर तिलकेश्वर गोप से संपर्क किये जानेवाले मोबाइल फोन, देसी कट्टा, गोली, पर्चा और चंदा रसीद के साथ गिरफतार किया गया। इस संबंध में रनिया और जरियागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी उग्रवादियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि उग्रवादी लखन गोप के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, उग्रवादी घटना सहित अन्य संगीन मामलों को लेकर जरियागढ़ और कर्रा थाने में 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस कों लंबे समय से उसकी तलाश थी

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : 78 किलो गांजा के साथ सात आरोपी गिरफ्तार
    Next Article Breaking News रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में CSIR-NML और एमईसीएल ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर…

    October 22, 2025
    झारखंड

    छठ पर्व पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव

    October 22, 2025
    झारखंड

    छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले बोकारो DC, बेरमो की घाटों का किया निरीक्षण

    October 22, 2025
    Latest Posts

    अभिनेता-गायक ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन, परिवार ने मांगी प्राइवेसी

    October 22, 2025

    जमशेदपुर में CSIR-NML और एमईसीएल ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर…

    October 22, 2025

    छठ पर्व पर मोदी सरकार का 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : कैलाश यादव

    October 22, 2025

    छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले बोकारो DC, बेरमो की घाटों का किया निरीक्षण

    October 22, 2025

    खेसारी लाल यादव को छपरा में युवाओं का भरपूर समर्थन, चुनाव से पहले बढ़ी लोकप्रियता…

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.