Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले छ: साइबर अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले छ: साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शुक्रवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 6 शातिर साइबर अपराधियों को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाइक, 18 मोबाइल, 16 फर्जी सिमकार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में सूरज मंडल तथा लालू यादव का पुराना अपराधिक इतिहास है. जो पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. मामले का खुलासा एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने बताया कि एसपी एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में टीम गठित की गई. इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, एसआई प्रकाश सेठ, प्रशांत कुमार, विनोद सिंह सहित अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया, मोहनपुर, रंगामाटी गांव में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधी सूरज मंडल, परशुराम मंडल, लालू यादव, रोबिन मंडल, विकास मंडल तथा दीपेश मंडल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 18 मोबाइल फोन, 16 फर्जी सिमकार्ड, एक एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो वोटर कार्ड, एक रूरल किओस्क बैंकिंग कार्ड तथा एक बाइक बरामद किया गया है.

    उन्होंने बताया कि यह सभी साइबर अपराधी संगठित होकर फर्जी बैंक अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी बनकर बिजली काटने का मैसेज देकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. इसके अलावा खाता धारकों से बैंक अधिकारी बनकर 16 अंक का एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर तथा ओटीपी हासिल कर ई वॉलेट के माध्यम से फर्जी खातों में साइबर ठगी के पैसे को ट्रांसफर करते थे. इनके निशाने पर झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, यूपी सहित कई राज्यों के लोग थे.

    एसडीपीओ विकास आनंद ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में से सूरज मंडल तथा लालू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है. सूरज मंडल इससे पूर्व कांड संख्या 33/24 का आरोप पत्रित है. वही लालू यादव के विरुद्ध वर्ष 2021 में साइबर थाना में कांड संख्या 71/21 तथा वर्ष 2024 में कांड संख्या 22/24 दर्ज है. इन दोनों मामलों में वह आरोप पत्रित है. शुक्रवार को सभी साइबर अपराधियों का मेडिकल जांच कर कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया है.

    10 गिरफ्तारियाँ अपराधी संगठित आधार कार्ड आरोप इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर अब्दुल एटीएम एसडीपीओ कालाझरिया गिरफ्तार जामताड़ा पैन कार्ड फर्जी सिमकार्ड बिजली विभाग लालू यादव विकास आनंद साइबर अपराधियों सीवीवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुरी समुद्र तट पर सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाई रेत से कलाकृति
    Next Article चौथी बार हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में नाला में निकाला गया जुलूस

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.