Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की बेटियों ने चिली में लहराया जीत का परचम, सिमडेगा पुलिस ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित
    झारखंड

    झारखंड की बेटियों ने चिली में लहराया जीत का परचम, सिमडेगा पुलिस ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सिमडेगा। हॉकी जो सिमडेगा की रग-रग में बसा है, जिसने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। चिली में अपनी काबिलियत के दम पर जीत का परचम लहराकर सिमडेगा लौटी हॉकी खिलाड़ियों को पुलिस की तरफ से सम्मानित किया गया। एक ही गांव करंगागुड़ी की रहने वाली ये तीन बेटियां संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग ने जो कारनामा कर दिखाया है। इससे पूरे सिमडेगावासी गौरवांवित है। एसपी की अगुवाई में इन खिलाड़ियों को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

    चिली में अपने खेल के दम पर सिमडेगा सहित पूरे राज्य और देश का नाम रोशन करने वाली सिमडेगा की बेटियां संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को आज सिमडेगा पुलिस ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पुलिस अधीक्षक डाॅ. शम्स तबरेज की अगुवाई में सिमडेगा पुलिस परिवार ने हाॅकी आईकाॅन बन चुकी बेटियां संगीता, सुषमा और ब्यूटी को मेमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मान पाने के बाद तीनों खिलाड़ी बेटियों ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मान दिया।

    पुलिस अधीक्षक डाॅ. शम्स तबरेज ने कहा कि सिमडेगा पुलिस देश का नाम रोशन करने वाली सिमडेगा की इन बेटियों पर गर्व करती है। इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। उन्होंने कहा कि जिला के जो भी खिलाड़ी खेल के माध्यम से देश का नाम रौशन करने की चाहत रखते हैं, सिमडेगा पुलिस उनके सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर से भागकर चार नाबालिग पहुंचे हटिया रेलवे स्टेशन, आरपीएफ ने पकड़ा, अभिभावकों को सौंपा
    Next Article कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से टला हादसा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.