Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या
    खेल-सिनेमा

    श्रेयस अय्यर की चोट के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट…जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025No Comments2 Mins Read35
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी की गेंद पर कैच लेने के दौरान गिरने से उन्हें पसलियों और तिल्ली में चोट लगी थी। चोट के बाद अय्यर को आईसीयू में भर्ती कराया गया और उन्हें आंतरिक रक्तस्राव का इलाज किया गया।

    अब अय्यर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और उन्होंने अपने फैंस को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पहला अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “मैं अभी ठीक हो रहा हूं। मेरी हालत दिन-ब-दिन सुधर रही है। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरे जल्द ठीक होने की दुआ की। मैं आपके प्यार के लिए आभारी हूं।”

    Shreyas Iyer Instagram Story

    बीसीसीआई ने भी बताया कि अय्यर की कोई सर्जरी नहीं हुई है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, पूरी तरह फिट होने में उन्हें करीब दो महीने का समय लग सकता है। इस वजह से अय्यर नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे।

    श्रेयस अय्यर इस सीरीज में भारत के उप-कप्तान भी थे। पहले मैच में असफल रहने के बाद उन्होंने दूसरे वनडे में 61 रन बनाए थे। तीसरे मैच में फील्डिंग करते समय हुई चोट ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया।

    इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज भी चल रही है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जबकि दूसरा मैच 31 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा।

     

    अय्यर फिटनेस आईसीयू क्रिकेट न्यूज़ चोट चोटिल खिलाड़ी टी20 सीरीज दक्षिण अफ्रीका सीरीज फैंस अपडेट बीसीसीआई भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारतीय क्रिकेट वनडे सीरीज श्रेयस अय्यर स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची पुनरीक्षण पर सीईओ का बड़ा निर्देश- पैतृक मैपिंग से पक्की करें पहचान
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने रंगदारी गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.