Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 12:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»श्री श्याम महोत्सव: नगर भ्रमण पर निकली श्याम प्रभु की शोभा यात्रा
    झारखंड

    श्री श्याम महोत्सव: नगर भ्रमण पर निकली श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा आयोजित 57वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा शुक्रवार अपराह्न 4 बजे श्री श्याम मन्दिर अग्रसेन पथ से निकली. शोभा यात्रा में भक्त विभिन्न देवताओं के जयकारे करते हुए हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे. पारंपरिक वाद्यंत्र और बैंड बाजे की धुन से वातावरण भक्तिमय हो गया. यात्रा में श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियां भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही. मण्डल के सदस्य भजनों की अमृत वर्षा करते हुए पूरे मार्ग में झूमते और नाचते रहे. ‘इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना’, ‘बड़ी दूर से चलकर आया हूं’ जैसे भजनों की लय पर भक्तगण प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर विराजमान थे. सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने रथ पर पुष्प वर्षा कर आरती की और प्रभु का स्वागत किया. इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया. नगर भ्रमण के पश्चात शोभा यात्रा श्री श्याम मन्दिर में पहुंची. महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ. इस सफल आयोजन में सुनील मोदी, अनिल मोदी, प्रमोद बगड़िया, अशोक लाठ, पवन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राकेश मुरारका, अनिल ढांढनीयां, और राकेश सारस्वत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी.

    57वां वार्षिक महोत्सव अग्रसेन पथ आकर्षण झांकियां देवताओं के जयकारे ध्वज पारंपरिक वाद्यंत्र बैंड बाजे भक्त भक्तिमय वातावरण रांची शोभा यात्रा श्री कृष्ण लीला श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 10 हजार में बेच देता था चोरी की बाइक
    Next Article सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट, महिलाओं को दी इस पर्व की बधाई

    Related Posts

    क्राइम

    मेयर समर्थक की गोली मारकर ह’त्या, घर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

    April 18, 2026
    झारखंड

    बंगाल में TMC के लिए मैदान में उतरे हेमंत-कल्पना

    April 18, 2026
    गुमला

    गुमला में भाजपा का प्रदर्शन, धरना रोके जाने पर एनएच किनारे बैठे कार्यकर्ता

    April 18, 2026
    Latest Posts

    मेयर समर्थक की गोली मारकर ह’त्या, घर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

    April 18, 2026

    बंगाल में TMC के लिए मैदान में उतरे हेमंत-कल्पना

    April 18, 2026

    गुमला में भाजपा का प्रदर्शन, धरना रोके जाने पर एनएच किनारे बैठे कार्यकर्ता

    April 18, 2026

    गढ़वा-पलामू के युवाओं के लिए बड़ी पहल: भाषा नियम बदलाव की मांग, CM हेमंत से मिले मिथिलेश ठाकुर

    April 18, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कहा- महिलाओं की उम्मीदों पर चोट

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.