रामगढ़ : रविवार को नगर परिषद रामगढ़ द्वारा वार्ड संख्या 02 स्थित टूटी झरना प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की गई. इस दौरान नगर परिषद रामगढ़ एवं मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण एवं नदी घाट की साफ-सफाई की गई. साथ ही आम लोगों से मंदिर परिसर, नदी के साथ नदी घाटों को साफ रखने, कचरा जहां-तहां नहीं फेंकने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, अपने पौराणिक स्थलों तथा जलाशयों का संरक्षण करने में नगर परिषद रामगढ़ का सहयोग करने की अपील की गई. कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद रामगढ़ की टीम, मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा.
स्वच्छता पखवाड़ा में साफ-सफाई पर जागरूक दिखे लोग, किया श्रमदान

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

