राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Joharlive Team

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मोरहाबादी मैदान रांची के बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।