Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Sep, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»शारदीय नवरात्र 2025 : छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना
    धर्म/ज्योतिष

    शारदीय नवरात्र 2025 : छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शारदीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छठे दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। चार भुजाओं वाली मां कात्यायनी को वरदायिनी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सच्चे मन और अटूट भक्ति से की गई पूजा से मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि लाती हैं।

    मां कात्यायनी का स्वरूप

    धर्मग्रंथों के अनुसार, मां कात्यायनी पीले वस्त्र धारण करती हैं, जो स्वर्ण के तप के बाद उत्पन्न उनके वास्तविक स्वरूप का प्रतीक है। मां की चार भुजाओं में एक में तलवार, दूसरे में कमल का फूल, तीसरे में वर मुद्रा और चौथे में अभय मुद्रा होती है। मां सिंह पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। पूजा में पीले फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। । भक्त पीले वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं, जिससे मां की विशेष कृपा मिलती है।

    पूजा विधि और सामग्री

    मां कात्यायनी को केला, केले से बनी मिठाई और केसर-भूरी शक्कर वाली खीर का भोग बहुत प्रिय है। इस भोग से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पंडित अनुपम महराज बताते हैं कि जिन युवतियों का विवाह नहीं हो रहा, उन्हें छह हल्दी की गांठ, पान का पत्ता और नारियल के साथ मां की पूजा करनी चाहिए। इससे छह महीने में विवाह की संभावना बनती है। मंत्र जाप के साथ मां की भक्ति से जीवन में सफलता और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    मां कात्यायनी के मंत्र

    • मुख्य मंत्र : कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।
    • स्तुति मंत्र : या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

    मां कात्यायनी की आरती

    जय जय अंबे जय कात्यायनी, जय जग माता जग की महारानी…

    बैजनाथ स्थान तुम्हारा, वहांवर दाती नाम पुकारा…

    कत्यानी रक्षक काया की, ग्रंथि काटे मोह माया की…

    जो भी मां को भक्त पुकारे, कात्यायनी सब कष्ट निवारे।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 28 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    peace and prosperity Sharadiya Navratri 2025: Worship of Maa Katyayani on the sixth day… Learn the method and materials of worship. Worship Maa Katyayani on the sixth day and pray for happiness छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा कर कामना करे सुख-शांति और समृद्धि की शारदीय नवरात्र 2025 : छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा...जानें पूजा विधि और सामग्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 28 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article IND vs PAK : एशिया कप 2025 फाइनल आज… जानें दुबई की पिच रिपोर्ट

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 28 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 28, 2025
    fact

    शारदीय नवरात्रि 2025 : घर के मेन गेट पर करें ये 2 वास्तु उपाय, आएगी सुख-समृद्धि

    September 27, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    शारदीय नवरात्रि 2025 : पंचम नवरात्रि पर मां स्कंदमाता की विशेष पूजा

    September 27, 2025
    Latest Posts

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आज मुजफ्फरपुर दौरा, चामुंडा मंदिर में करेंगे पूजा

    September 28, 2025

    2 अक्टूबर को झारखंड में रहेगा ड्राई डे, सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

    September 28, 2025

    झारखंड में आज बारिश से राहत, मौसम रहेगा मेहरबान!

    September 28, 2025

    करुर रैली में भगदड़: 39 लोगों की मौ’त, सीएम स्टालिन ने न्यायिक जांच के आदेश दिए

    September 28, 2025

    IND vs PAK : एशिया कप 2025 फाइनल आज… जानें दुबई की पिच रिपोर्ट

    September 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.