Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 3:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में शांतनु का करीबी प्रमोटर को ईडी ने किया गिरफ्तार
    देश

    शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में शांतनु का करीबी प्रमोटर को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने भर्ती भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल नेता शांतनु बनर्जी के करीबी प्रमोटर अयन शील को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। प्कप्रमो के फ्लैट में 37 घंटे तक चली तलाशी के बाद ईडी अधिकारी अयन को गिरफ्तार कर सीजीओ कॉम्प्लेक्स लौटे।

    तीन साल पहले अयन शील ने प्रोडक्शन कंपनी लगाने के नाम पर साल्ट लेक के एफडी ब्लॉक में एक मकान किराए पर लिया था। ईडी के अधिकारियों ने शनिवार दोपहर से रविवार देर रात तक अयन शील के किराए के कार्यालय और साथ लगे लिविंग रूम की तलाशी ली। ईडी को तलाशी के दौरान और भी सनसनीखेज जानकारियां मिलीं। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, अयन साल्ट लेक के ऑफिस में बैठकर प्रचार प्रसार की इआड़ में भर्ती भ्रष्टाचार का धंधा चला रहा था। अयन के ऑफिस से करीब चार सौ ओएमआर शीट बरामद की गई। कई एडमिट कार्ड प्रतियां मिलीं। सात कंप्यूटरों से बड़ी रकम के लेन-देन के खाते मिले हैं। करीब दस अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी मिली है। टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के भ्रष्टाचार के अलावा, ईडी को अयन के विभिन्न नगर पालिकाओं में भर्ती भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर शामिल होने के सबूत मिले हैं।

    ईडी के मुताबिक ट्रांजेक्शन की रकम 60 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। लेन-देन में कितना पैसा शामिल था, इसका पता लगाने के लिए अयन से पूछताछ की गई। इस भ्रष्टाचार को लेकर अयन शील के कुंतल घोष और शांतनु बंद्योपाध्याय से हुई बातचीत को लेकर भी जांच चल रही है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद, उन्हें संदेह है कि भर्ती भ्रष्टाचार के पैसे की बड़ी रकम अयन के पास विभिन्न तरीकों से आई थी। इसलिए अयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को शांतनु बनर्जी के घर और गेस्ट हाउस की तलाशी ली गई और उनकी कम से कम दस अन्य संपत्तियां मिलीं। इसमें कुछ फ्लैट शामिल हैं, जिनका प्रमोटिंग अयन शील करता है। शनिवार रात ईडी अयन को साल्ट लेक ऑफिस लेकर आई और तलाशी ली।

    ईडी को शुरुआत में पता चला है कि अयन करीब 40 जगहों पर प्रमोटिंग करता रहा है। उसने कई टॉलीवुड फिल्मों का निर्माण कर काले धन को सफेद किया है। उस सूत्र के आधार पर ईडी का मानना है कि कुंतल घोष की तरह अयन शील की भी टॉलीवुड सितारों से जान पहचान थी। कुंतल की तरह अयन से भी सवाल किया गया कि क्या उन्होंने किसी स्टार को पैसे दिए थे। ईडी ने उनके कार्यालय की दराज, कपड़े की अलमारी, बिस्तर के नीचे, अलमारी के अंदर से करीब चार सौ ओएमआर शीट, कई एडमिट कार्ड की प्रतियां, इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी और एसएसपी ने सरहुल पर्व के मद्देनजर सरना स्थलों का किया निरीक्षण
    Next Article बिहार : सीतामढ़ी में शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक की मौत, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सरकार ने 18,541 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स बनेंगी

    August 12, 2025
    देश

    रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड का IPO आज से खुला, 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    August 12, 2025
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुनवाई, विपक्ष ने उठाए सवाल

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.