बोकारो : बोकारो जिले के सेक्टर-9 स्थित हरला थाना क्षेत्र में शंकर रवानी की हत्या के बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद से सांसद काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश से फोन पर बातचीत किया. घटना से आक्रोशित सांसद ने बोकारो एसपी को जमकर फटकार लगाई और कहा की बेरमो विधायक अनूप सिंह के लिए तुम आया है. कोयला चोरी करवाने के और कोई उसके खिलाफ धरना नहीं दे उसको रोकने के लिए यहां पर एसपी बनाकर भेजा गया है. इतना ही नहीं उन्होंने राज्य के डीजीपी और कोयलांचल प्रक्षेत्र के डीआईजी से भी फोन पर बात की और बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को कहा. सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बोकारो एसपी निश्चित रूप से राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं. उन्होंने एसपी के खिलाफ कई तरह के और भी कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि शंकर रवानी की आज हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर मैंने 15 दिन पहले बोकारो एसपी से बात की थी. इससे पहले बोकारो एसपी से शंकर रवानी पर गोलीबारी के मामले में तत्काल कार्रवाई करने और मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा गया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया और आज शंकर रवानी की हत्या कर दी गई.
शंकर रवानी हत्याकांड : सांसद ढुल्लू महतो भड़के बोकारो एसपी पर, कहा- बेरमो विधायक का कोयला चोरी कराने आये हो

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

