Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 4:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-डूबते जहाज का सब छोड़ रहे साथ
    जोहार ब्रेकिंग

    शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-डूबते जहाज का सब छोड़ रहे साथ

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है। यही वजह है कि अब पार्टी के बड़े नेता भी उसका दामन छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की घटना उसी का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की संस्थापक सदस्यों में रही हैं, जबकि माधवराव सिंधिया ने भी जनसंघ के टिकट पर अपना पहला चुनाव लड़ा था। उसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहली बार राज्य सभा बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में जा रहे हैं।

    साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस के नेताओं का पार्टी से मोहभंग हो रहा है, उन्हें इस बात की जानकारी है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पहले यह बात महसूस की जा रही थी कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के निर्विरोध चयन पर फोकस करेंगे, लेकिन उन्होंने तो अपने पिता शिबू सोरेन को चुनाव में फंसा दिया। उन्होंने कहा कि जब सोरेन ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा तो ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बेटे को चाहिए था कि वह उन्हें निर्विरोध राज्यसभा जाने दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को दरअसल अपने पार्टी के नेतृत्व पर यकीन नहीं रहा और वह भी मानने लगे हैं कि कांग्रेस को राहुल गांधी से ही खतरा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का सम्मान पार्टी नहीं बचा पाई और उनके जैसे कई युवा नेता मानते हैं कि कांग्रेस अब डूबता हुआ जहाज है।

    शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस अपनी ही वजह से खत्म हो रही है मध्यप्रदेश में जो भी हुआ वह कांग्रेस का अंदरूनी मामला था। बीजेपी तो दर्शक के रूप में मौजूद थी। उन्होंने कहा उसी तरह झारखंड में भी पार्टी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस अब कार्बन की तरह है जबकि बीजेपी आॅक्सीजन का काम कर रही है।

    देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही चचार्ओं के संबंध में उन्होंने कहा कि दरअसल कुछ लोग इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उनके खुद के रिश्तेदारों ने उन्हें फोन कर पूछा कि नागरिकता साबित करने के लिए किस कागज की जरूरत है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि भारत में रहने वाले मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे में किसी तरह का संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी भारतीय मुसलमान भारत से बाहर जाएगा तो सबसे पहले उनका नाम आएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दरअसल आग लगाने वाले हल्की सी चिंगारी लगाकर निकल लेते हैं और उसे बुझाने में दमकल का सहारा लेना पड़ता है। एनआरसी को लेकर यही स्थिति हो रही है। शाहनवाज ने कहा कि जिनके पूर्वज भारत में रहे वैसे मुस्लिम समाज के लोगों को घबराने या डरने की जरूरत नहीं है, दरअसल उन्हें लोग भड़का रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली में दंगे हुए और सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दंगों में शामिल एक एक व्यक्ति को पकड़ा जाएगा। इसी क्रम में पीएफआई और आईएसआईएस के लोग पकड़े गए हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : पुलिस के समक्ष चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article देवघर : बाबा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुये बरती जायेगी विशेष सतर्कता: उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर

    August 6, 2025
    झारखंड

    आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था : CM हेमंत सोरेन

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा मोटर्स यूनियन ने जननायक शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2025
    Latest Posts

    सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर

    August 6, 2025

    आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था : CM हेमंत सोरेन

    August 6, 2025

    टाटा मोटर्स यूनियन ने जननायक शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2025

    SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश : 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की दें पूरी जानकारी

    August 6, 2025

    बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर बना नंबर वन, जोड़े 2.48 लाख नए ग्राहक

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.