Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 9:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिल्ली सरकार नगर निगम के साथ कर रही सौतेली मां जैसा व्यवहार : शाह
    देश

    दिल्ली सरकार नगर निगम के साथ कर रही सौतेली मां जैसा व्यवहार : शाह

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली की तीनों नगर निगमों का विलय करके एक नगर निगम बनाने संबंधी विधेयक पर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा, “मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार दिल्ली के तीनों नगर निगमों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है। इसलिए मैं बिल लेकर आया हूं कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों को फिर से एक करके एक ही नगर निगम बनाया जाए। एक ही नगर निगम पूरी दिल्ली की सिविक सेवाओं का ध्यान रखेगा जो कि उचित होगा। नगर निगम पारदर्शिता के साथ चलाया जाए इसके भी प्रावधान इस बिल में किए गए हैं। पार्षदों की संख्या ज्यादा से ज्यादा 250 तक करने का भी इसमें प्रस्ताव है।” शाह ने लोकसभा को बताया कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों के 1 लाख 20 हजार कर्मचारी काम करते हैं। राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केंद्रीय मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बैठकों का केंद्र भी दिल्ली में है। ऐसे में किसी भी जिम्मेदारी का निर्वाहन नगर निगम ढंग से कर पाए यह बहुत जरूरी है।

    वर्ष 2011 में दिल्ली नगर निगम के बंटवारे के दौरान अपनाई गई नीतियों का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि एक ही शहर के तीनों नगर निगमों को चलाने के लिए अलग-अलग नीतियां हैं। संसाधनों और दायित्वों का जब निगमों में बंटवारा किया गया, सोच-समझकर कर बंटवारा नहीं किया गया। उस समय बंटवारा इस तरह से किया गया कि तीन में से एक नगर निगम तो हमेशा सरप्लस में रहेगा, बाकी दो निगमों की जिम्मेदारी तो अधिक होगी, लेकिन आय हमेशा कम रहेगी। इसके कारण ढेर सारी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

    शाह ने कहा कि तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक बनाने से सिविक कार्य में बेहतरी होगी और सुधार आएगा। इसके अलावा सरकार का तीनों नगर निगमों को एक करने का कोई और उद्देश्य नहीं है।

    वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि नगर निगम का विलय या इस संबंध में कोई और निर्णय लेने का अधिकार केवल दिल्ली विधानसभा के पास है। केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

    मनीष तिवारी ने सरकार से पूछा कि कि वह दिल्ली नगर निगम चुनाव को कब तक टालना चाहती है? क्या यह चुनाव अगले दो-तीन वर्षो तक टाला जाएगा? उन्होंने यह सवाल नगर निगम डीलिमिटेशन के विषय पर सरकार के समक्ष रखा।

    तिवारी ने कहा, “हमारी जानकारी में यह बात आई है कि सरकार निगम चुनाव से पहले डीलिमिटेशन पूरा कर लेना चाहती है, लेकिन 2021 का जो डीलिमिटेशन दिल्ली में होना था, वह कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा। अब अगला डीलिमिटेशन 2023 तक होने की उम्मीद नहीं है, तो ऐसे में क्या 2023 तक दिल्ली में नगर निगम चुनाव नहीं करवाए जाएंगे।”

    मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार नगर निगम के संचालन के लिए एक स्पेशल ऑफिसर की नियुक्ति करने जा रही है, ऐसे में लगता है कि सरकार बिना चुनाव के नगर निगम को चलाएगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक: छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देने पर 7 निलंबित
    Next Article बिहार : पटना में 1,000 रुपये की रंगदारी न देने पर व्यापारी की हत्या, बेटा घायल

    Related Posts

    देश

    दिल्ली में तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों पर रोक, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की शुरुआत, किसानों से करेंगे संवाद

    October 11, 2025
    Latest Posts

    कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला

    October 12, 2025

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 12 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 12, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.