Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा : मानसून सत्र को लेकर रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हो रही सर्वदलीय बैठक, कई विधायक हुए शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा : मानसून सत्र को लेकर रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हो रही सर्वदलीय बैठक, कई विधायक हुए शामिल

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा की आगामी मानसून सत्र को लेकर स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। बैठक में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद हैं। इस बैठक में कई विधायक शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन भाजपा अब तक इस सर्वदलीय बैठक से दूरी बना कर रखा हुआ है। आज की बैठक के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अलग-अलग बैठक करेंगे। इसके बाद 28 जुलाई से चार अगस्त तक सदन चलेगा।

    इन दलों को भेजा गया है बैठक का निमंत्रण

    विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में आज होने वाली बैठक के लिए कई दलों को निमंत्रण भेजा गया है। आज की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, बीजेपी के सचेतक बिरंची नारायण, आजसू, भाकपा माले, एनसीपी और निर्दलीय विधायक समेत अन्य दलों के नेता को बुलाया गया है। हालांकि बीजेपी अब तक इस सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुआ है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयारियों में जुट गया है। मॉनसून सत्र को लेकर 27 जुलाई को पक्ष और विपक्ष की अलग-अलग बैठक होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष की बैठक होगी। जबकि बीजेपी विधायक दल की बैठक बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होगी।

    लौटाए गए विधेयक फिर लाने की तैयारी

    28 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में कई विधेयकों को सरकार फिर से ला सकती है। सूत्रों की मानें तो जिन विधेयकों पर राजभवन ने जिस तरह की आपत्ति के साथ सरकार को वापस किया था, उन आपत्तियों को दूर कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मॉब लिंचिंग विधेयक इन विधेयकों में अहम विधेयक है। इसके अतिरिक्त ओबीसी आरक्षण बिल, 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक, जैन विश्वविद्यालय विधेयक शामिल हैं।

    All-party meeting Bjp Congress jharkhand Jharkhand Legislative Assembly Jmm Monsoon session ranchi Rjd Speaker Ravindra Nath Mahto स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के पेंशनधारकों को बैंक खाते के साथ आधार नंबर को लिंक कराना अनिवार्य
    Next Article झारखंड पुलिस की महिला बैंड शादियों में भी बजाएगी बाजा, बुकिंग की रेट लिस्ट जारी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.