Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड के सात खिलाड़ियों ने की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड के सात खिलाड़ियों ने की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    सीएम हेमंत ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए एक बेहतर खेल नीति बनाई है। इस नई खेल नीति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान देना है।

    आपके साथ सदैव खड़ी है राज्य सरकार

    इस अवसर पर मुलाकात करने पहुंचे पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, असुंता टोप्पो, महिमा उरांव, जयश्री, सनोज महतो एवं कोच मुकेश कंचन से मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत परिचय लिया। मुख्यमंत्री ने चयनित खिलाड़ियों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से आप सभी को हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत दें, राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको आने वाले दिनों में कोई भी समस्या हो तो राज्य सरकार के साथ अवश्य समन्वय बनाएं, नई खेल नीति के तहत आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा एवं सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की उपस्थित थे।

    CM hemant soren International Para Throw Ball International Para Throw Ball Competition jharkhand Khijri MLA Rajesh Kachhap Mukhiya Patras Tirkey ranchi Secretary of Para Throw Ball Association Jharkhand Sarita Sinha Seven Divyang players
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ पूरे देश में धरना प्रदर्शन, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च
    Next Article देवघर : रेलवे मजिस्ट्रेट ने श्रावणी मेला को लेकर चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 50 से अधिक पकड़े गए बेटिकट यात्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.