Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jul, 2025 ♦ 2:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिमाचल प्रदेश के मंडी में नदी में गिरी पिकअप, बिहार के सात मजदूरों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में नदी में गिरी पिकअप, बिहार के सात मजदूरों की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पिकअप नदी में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी के पास पुलघराट इलाके में सुकेत खड्ड नदी में एक पिकअप के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना देर रात करीब 3 बजे हुई। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 
    चालक बल्ह के किसी टेंट हाउस ठेकेदार का कर्मचारी बताया जा रहा है। हादसे में मरने वाले सभी लोग बिहार से आए मजदूर बताए जा रहे हैं जिनकी पहचान की जा रही है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ठाकुर पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में गिरी गाड़ी से शव बाहर निकाले।  चालक को अस्पताल भर्ती करवा दिया है जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि ये मजदूर देर रात ही बस स्टैंड पर बिहार से आकर उतरे थे और उसके बाद इन्हें लेने ठेकेदार की गाड़ी आई लेकिन पुल घराट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। 

    जिससे पीछे बैठे सभी सात लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को जोनल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

    Accident Crime news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश : कानपुर में पानी की छींटें पड़ने से दो पक्षों में मारपीट, एक मरा
    Next Article उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत छह की मौत, चार जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी मौत

    July 16, 2025
    बिहार

    होटल संचालक के पिता की गो’ली मा’रकर ह’त्या, SIT जुटी जांच में

    July 16, 2025
    क्राइम

    बंगाल नंबर की SUV से हो रही थी स्पिरिट की तस्करी, पलामू पुलिस ने पकड़ा

    July 16, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत RPF ने दो नाबालिग को किया Rescue

    July 16, 2025

    बिहार से बाहर रह रहे लोग भी आसानी से डाल पाएंगे वोट, आयोग ने उठाया यह कदम

    July 16, 2025

    महाराजा ट्रॉफी टी20 नीलामी : IPL स्टार्स की धूम, राहुल द्रविड़ का बेटा अनसोल्ड

    July 16, 2025

    पलामू में जलजमाव से विकास की खुली पोल, सांसद का घर भी जलमग्न

    July 16, 2025

    बोकारो में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी मौत

    July 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.