Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 11:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पटना में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में सात की मौत, चार गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    पटना में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में सात की मौत, चार गंभीर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना में हुए सड़क हादसे से कोहराम मच गया। बीती देर रात ट्रक और ऑटो की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ऑटो पटना के मसौढ़ी से नौबतपुर की तरफ जा रहा था। रास्त में उसकी ट्रक से भिड़ंत हो गई। ऑटो में 10 मजदूर सवार थे। दुर्घटना में जान गंवाने वाले ऑटो सवार मजदूरों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं। हादसे की छानबीन की जा रही है। गमजदा परिजनों का कहना है कि सभी लोग खराट गांव जा रहे थे। ये लोग रोजाना मजदूरी के लिए पटना जाते थे और रात को लौटते थे। मृतकों में चार लोग डोरीपर गांव, दो बेगमचक के रहने वाले थे। ड्राइवर हांसडीह गांव निवासी था।

    मृतकों की पहचान हासाडीह निवासी 30 वर्षीय सुशील राम पिता स्वर्गीय शत्रुघन राम (ऑटो ड्राइवर), डोरीपर निवासी 40 वर्षीय मेश बिंद पिता शिवनाथ बिन्द, 40 वर्षीय विनय बिन्द पिता स्वर्गीय संतोषी बिन्द, 30 वर्षीय मतेंद्र बिन्द पिता भुलेटन बिन्द, 40 वर्षीय उमेश बिन्द पिता सोमर बिन्द, 30 वर्षीय उमेश बिन्द पिता मछरू बिन्द और बेगमचक निवासी 20 वर्षीय सूरज ठाकुर पिता अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है। आठवां शख्स ट्रक के नीचे गड्ढे के पानी में फंसा हुआ है। उसको निकालने की कोशिश जारी है।

    हादसे की सूचना मिलते ही मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दुख जताते हुए सरकार से आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। मसौढ़ी पुलिस ने बताया कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित नूरा पुल के पास एक ट्रक और एक ऑटो के बीच टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

    Also Read : MS धोनी के साथ खेल चुके क्रिकेट खिलाड़ी को मा’र दी गो’ली फिर …

    four seriously injured in a head-on collision between truck and auto in Patna Seven killed चार गंभीर पटना में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में सात की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस : नेता प्रतिपक्ष के बिना ही बजट सत्र शुरू
    Next Article सदन में BJP का जोरदार हंगामा, कहा- महामहिम से झूठ बोलवाया जा रहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.