Ramgarh : गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में चार महिला समेत सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है. पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में रामगढ़ एसपी मुकेश लूनायत कल यानी बुधवार को मीडिया के सामने खुलासा करेंगे. पुलिस इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी. यह मामला जिले के मांडू थाना क्षेत्र स्थित बालसेग्रा गांव की है. जहां मंगलवार को सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल अपने जमीन पर अकेले गए थे. इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल की जमीन विवाद पर आपसी बहस हुई थी. जिसके बाद पत्थर से हमला किया गया. इस हमले में उनकी मौत हो गई.
छुट्टी के दौरान गये थे गांव आए थे सब रजिस्ट्रार
मृतक बालेश्वर पटेल हुल दिवस की छुट्टी के मौके पर अपने गांव आये हुए थे. मंगलवार की सुबह वो विवादित जमीन पर गए. जहां उनपर हमला किया गया. घटना की का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है.
Also Read : रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?
Also Read : हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

