Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला : पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद
    झारखंड

    सरायकेला : पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला: पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने रविवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती के परिजनों ने शिकायत की. इस शिकायत के आलोक में तत्काल कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि मुसरी कुदर गांव के रहने वाले शंकर महतो और मोदी महतो को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इन दोनों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.

    गम्हरिया पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाला कुख्यात अपराधी शेख अब्दुल्ला उर्फ हाथी को आर्म्स साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी गम्हरिया थाना क्षेत्र में आर्म्स की सप्लाई करने पहुंचा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली. सूचना के आधार पर छापेमारी की और गिरफ्तार किया है.

    थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उषा मोड़ के पास पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, तभी बाइक पर सवार अपराधी पुलिस चेकिंग देख भागने लगा तो पुलिस ने पीछा किया और शेख अब्दुल को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाने में 9 से भी अधिक आपराधिक कांड दर्ज है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleम्यांमार : स्कूल में सेना के हेलीकॉप्टरों की गोलीबारी, सात बच्चों सहित 13 लोगों की मौत
    Next Article पटना : जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह के पास से मिला भारी मात्रा में कैश, CISF और ED की टीम कर रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.