Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 1:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ओडिशा : हनी ट्रैप पर सनसेशनल पॉलिटिक्स, अर्चना की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर राज्य की बड़ी हस्तियां
    देश

    ओडिशा : हनी ट्रैप पर सनसेशनल पॉलिटिक्स, अर्चना की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर राज्य की बड़ी हस्तियां

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार अर्चना नाग पति के साथ
    हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार अर्चना नाग पति के साथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर: ओडिशा में इन दिनों एक हनीट्रैप मामले को लेकर विपक्षी दल बीजद सरकार पर हावी होते दिख रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि इस मामले में सत्तासूढ़ पार्टी के कई नेता शामिल हैं। वहीं बीजद की ओर से कहा गया है कि यह महज एक साजिश के अलावा कुछ भी नहीं है। दरअसल पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही कालाहांडी की रहने वाली अर्चना नाम की महिला को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। महिला पर लोगों से ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग करने का आरोप है। इसी को लेकर विपक्ष का कहना है कि बीजद के लोग आरोपी महिला को बचाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने बीजद पर आरोप लगाते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

    बीजेपी ने बीजद पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस हनीट्रैप केस में राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हैं। बीजेपी ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। बीजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति पटनायक ने कहा कि राज्य की पुलिस इस मामले की उचित जांच करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस पूरे हनीट्रैपिंग के मामले में राज्य के मंत्रियों सहित सत्तारूढ़ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस क्यों नहीं ब्लैकमेलिंग’ गिरोह से जुड़े सभी नामों का खुलासा कर रही है।’’

    कालाहांडी की रहने वाली महिला अर्चना पर हनीट्रैपिंग का आरोप लगा है। पुलिस का आरोप है कि अर्चना ने पूंजीपति लोगों को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उनसे जबरन वसूली करनी चाही। पुलिस के मुताबिक अर्चना ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर इन लोगों से दोस्ती की थी और उनके साथ अंतरंग तस्वीरें लेने के बाद उन्हें ‘ब्लैकमेल’ किया। अर्चना की गिरफ्तारी के बाद लगातार विपक्षी बीजद पर हावी हैं कि उसे पार्टी समर्थित लोगों का राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसके चलते अर्चना पर बड़ा एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

    हनीट्रैपिंग की आरोपी अर्चना को लेकर बताया जाता है कि उसने काफी कम समय में ही फर्श से लेकर अर्श तक का सफर तय कर लिया। एक वक्त था जब गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली अर्चना के पास कुछ नहीं हुआ करता था। वहीं तेजी से शोहरत पाने वाली अर्चना नाग के पास अब लक्जरी कारें, चार उच्च नस्ल के कुत्ते, एक सफेद घोड़े होने के साथ साथ एक महलनुमा घर भी है। अर्चना की कहानी को लेकर एक उड़िया फिल्म निर्माता ने खासी दिलचस्पी भी दिखाई है, जिनका कहना है कि वह इस पर एक फिल्म भी बनाएंगे।

    कांग्रेस नेता देबाशीष पटनायक ने हनीट्रैप के इस माले में बीजद सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता इस हनीट्रैप केस में शामिल हैं। राज्य सरकार के कई बड़े मंत्री और नेता ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये वसूलने वाली महिला और उसके पति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    बीजद ने हनीट्रैपिंग में संलिप्तता के इन आरोपों को खारिज किया है। बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा, ‘‘अगर बीजेपी या कांग्रेस के पास कोई भी तस्वीर या अन्य कोई सबूत हैं तो आरोप लगाने के बजाय उसे सार्वजनिक रूप से पेश करें। मोहंती ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मामले में बीजद की संलिप्तता को साबित करके दिखाएं। हमारी सरकार या पार्टी नेताओं पर कांग्रेस और बीजेपी की ओर से जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा सोपोर मार्ग पर मिला आईईडी, किया गया निक्रिय
    Next Article पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश, बाइडन ने खोली इस्लामाबाद की ‘परमाणु पोल’

    Related Posts

    देश

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025
    देश

    उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 6, 2025
    कारोबार

    अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.