Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में हुए शामिल
    झारखंड

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति में हुए शामिल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनय कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  बिहार और झारखंड के जाने-माने पत्रकार विनय कुमार को केंद्र सरकार ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह जानकारी वस्त्र मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में दी गई।

    इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हैं, जबकि राज्य मंत्री उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। समिति में सांसदों के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी सदस्य के रूप में शामिल हैं।

    विनय कुमार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे वर्तमान में यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) और यूनीवार्ता के बिहार-झारखंड समन्वयक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अपने 35 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अखबारों के साथ काम किया है। इससे पहले भी वे केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, ग्रामीण विकास, इस्पात और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालयों की विभिन्न समितियों में योगदान दे चुके हैं।

    उन्होंने सातवां विश्व हिंदी सम्मेलन (सूरीनाम) भी एक पत्रकार के रूप में कवर किया था। नई जिम्मेदारी मिलने पर विनय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि विनय कुमार बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित खैरा गांव के निवासी हैं।

     

    केंद्र सरकार गिरिराज सिंह झारखंड पत्रकार नरेंद्र मोदी पत्रकारिता सम्मान बिहार पत्रकार यूएनआई यूनीवार्ता वरिष्ठ पत्रकार वस्त्र मंत्रालय विनय कुमार विश्व हिंदी सम्मेलन सरकारी समिति सदस्य हिंदी भाषा प्रचार हिंदी सलाहकार समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन से मिले पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के सदस्य, रावण दहन कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
    Next Article शांति टावर की दुकान में लगी आ’ग, त्योहार से पहले जलकर खाक हुआ सारा सामान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.