Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 1:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    क्राइम

    बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा टोला में एक बंद घर में चल रही नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार शराब, स्प्रिट, फर्जी होलोग्राम, स्टीकर, खाली बोतलें और पैकिंग सामग्री बरामद की है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि नकली शराब को नामी कंपनियों के ब्रांड का रूप देकर बाजार में खपाया जा रहा था।

    गुप्त सूचना पर बनी एसआईटी, फिर हुई रेड

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा टोला स्थित एक बंद मकान में अवैध रूप से विदेशी शराब तैयार की जा रही है। यहां से आसपास के कई इलाकों में शराब की सप्लाई भी की जा रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ एसपी के निर्देश पर डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से दो लोगों को दबोच लिया।

    पूछताछ में खुला पूरा खेल

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मुर्मू और भदरू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने शराब बनाने और उसके भंडारण में अपनी भूमिका स्वीकार की है। जांच में पता चला है कि यहां नकली विदेशी शराब तैयार की जाती थी। इसके बाद बोतलों पर अलग-अलग कंपनियों के फर्जी होलोग्राम, लेबल और स्टीकर लगाकर उसे असली ब्रांड की शराब बताकर बाजार में बेचा जाता था।

    क्या-क्या मिला फैक्ट्री से

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया। इनमें 250 पेटी विदेशी शराब, 1800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, 20 हजार बोतलों के ढक्कन, 40 हजार फर्जी लेबल और स्टीकर, 20 हजार खाली शराब की बोतलें और बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल सप्लाई में होने की आशंका है।

    सिर्फ दो लोग नहीं, बड़ा नेटवर्क होने का शक

    पुलिस को आशंका है कि यह सिर्फ दो लोगों का काम नहीं है। नकली शराब का इतना बड़ा जखीरा और पैकिंग का इंतजाम किसी संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे से और कौन-कौन जुड़े हैं और नकली शराब किन इलाकों में भेजी जा रही थी। इस मामले में गोला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Also Read : रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार

    counterfeit alcohol case counterfeit hologram liquor excise department raid Jharkhand fake branded liquor fake liquor Ramgarh fake sticker liquor case foreign liquor scam hologram fraud case illegal alcohol supply illegal foreign liquor illegal liquor business Jharkhand crime update Jharkhand excise raid Jharkhand liquor racket Jharkhand Police News Latest news Liquor Smuggling Case News Samvad Ramgarh Breaking News Ramgarh crime news Ramgarh latest news Ramgarh liquor racket Ramgarh police action Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार
    Next Article कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला

    May 11, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    May 11, 2026
    Latest Posts

    वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    May 11, 2026

    जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला

    May 11, 2026

    कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    May 11, 2026

    बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    May 11, 2026

    रजरप्पा ज्वेलर्स डकैती के माल को गाड़ दिया था जमीन में, मास्टरमाइंड की पत्नी-दामाद गिरफ्तार

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.