Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 6:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»‘SEIL’ 1966 से राष्ट्रीय एकता को कर रहा है सुदृढ़ : राज्यपाल
    झारखंड

    ‘SEIL’ 1966 से राष्ट्रीय एकता को कर रहा है सुदृढ़ : राज्यपाल

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SEIL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Ranchi : हमारा देश “विविधता में एकता” का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह यात्रा युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर वहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक संरचना को समझने का अद्भुत अवसर प्रदान करेगी। ये बातें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन में अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (Students’ Experience in Inter-state Living – SEIL) के तहत राज्य आए ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025’ के प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहीं।
    राज्यपाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि SEIL 1966 से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ कर रहा है और यह संगठन सीमावर्ती एवं सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को भारत के अन्य भागों के लोगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक राष्ट्र-एक जन-एक संस्कृति” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक एकता का वास्तविक प्रतिबिंब है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की समृद्धि केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता और आपसी सहयोग से भी तय होती है।
    राज्यपाल ने झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि SEIL के माध्यम से देशभर के युवाओं को झारखंड की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और झारखंड में राज्यपाल के रूप में छह माह का अनुभव अच्छा रहा है। उन्होंने इस प्रदेश की संभावनाओं, लोक संस्कृति और परंपराओं को अत्यंत समृद्ध बताया।
    उन्होंने उल्लेख किया कि पांच वर्ष पूर्व, नई दिल्ली में भी SEIL के लगभग 100 प्रतिभागियों से संवाद हुआ था। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस यात्रा के दौरान बने आपसी संबंधों को बनाए रखें।
    इस अवसर पर रुस्तम (अरुणाचल प्रदेश) और अनुमति राधा (असम) ने ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा-2025’ के दौरान अपने अनुभव साझा किए और इसे एक अविस्मरणीय और शिक्षाप्रद यात्रा बताया। वहीं राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनयें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Also Read : DJ बंद कराने पर OP प्रभारी की मूंछ उखाड़ने की कोशिश, 3 गिरफ्तार
    culture dialogue different states excellent example Governor Santosh Kumar Gangwar Inter-state Students' Experience in Living jharkhand journey National Integration Tour-2025 Our country participants Raj Bhavan SEIL Social Structure Traditions Unity in diversity youth अंतर-राज्य छात्र-जीवन दर्शन उत्कृष्ट उदाहरण झारखंड परंपराएँ प्रतिभागी यात्रा युवा राज भवन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा विभिन्न राज्यों विविधता में एकता संवाद संस्कृति सामाजिक संरचना हमारा देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDJ बंद कराने पर OP प्रभारी की मूंछ उखाड़ने की कोशिश, 3 गिरफ्तार
    Next Article क्या दूध और घी भी शरीर के लिए हानिकारक हैं?जानें विस्तार से…

    Related Posts

    झारखंड

    कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    June 14, 2025
    जामताड़ा

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    June 14, 2025

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.