Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुरक्षा में चूक, विमान वाहक पोत विक्रांत से चोरी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जांच शुरू
    जोहार ब्रेकिंग

    सुरक्षा में चूक, विमान वाहक पोत विक्रांत से चोरी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जांच शुरू

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोच्ची : कोचीन शिपयार्ड (पोत-कारखाना) से देश का पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत का एक डिजिटल डिवाइस गायब हो गया है। जिसके बाद राष्ट्रीय एजेंसियों ने सुरक्षा में हुई इतनी बड़ी चूक की गहनता जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना कोचिन शिपयार्ड के उच्च स्तरीय क्षेत्र में हुआ जहां वैसल का निर्माण हो रहा है। विक्रांत को 2021 में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाना है।

    केरल पुलिस के मुखिया लोकनाथ बहेड़ा ने कहा कि एक विशेष जांच टीम का निर्माण किया गया है जो मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कर रही है। कोच्चि शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केपी फिलिप ने कहा कि शिपयार्ड अधिकारियों की शिकायत के आधार पर सोमवार को एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने डिवाइस को लेकर किसी भी तरह का विवरण देने से मना कर दिया है और इसके चोरी होने की पुष्टि की है।

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि डिवाइस 28 अगस्त तक वैसल के अंदर ही था। शिपयार्ड कंपनी के सचिव वी काला ने कहा कि विक्रांत में चोरी की जानकारी सोमवार को मिली और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। काला ने कहा, ‘हमारे पास आवश्यक सुरक्षा है क्योंकि सीआईएसएफ इसकी रखवाली कर रहा है। हमें नहीं पता कि आखिर कैसे यह चोरी हुई। हमें पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।’

    काला ने आगे कहा कि वह मामले के बारे में अधिक विवरण नहीं दे सकते हैं क्योंकि यह सुरक्षा का एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। इस घटना ने कोचीन शिपयार्ड की सुरक्षा में एक बड़ी चूक को उजागर किया है जहां भारत के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को रिफिट और रखरखाव के लिए लाया गया है। विक्रांत कोचीन शिपयार्ड में निर्मित होने वाला सबसे प्रतिष्ठित विमान वाहक है।

    400 टन का विक्रांत वाहक पोत अपने निर्माण के एडवांस स्टेज में है और इसे भारतीय नौसेना में शामिल करने के पहले कई परीक्षण प्रक्रियाओं और टेस्ट की श्रृंखला से होकर गुजरना होगा। इसके मूल डिजाइन को नौसेना डिजाइन निदेशालय ने बनाया था। जहाज की लंबाई 260 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है। इसके दो टेक ऑफ रनवे हैं और एक लैंडिंग स्ट्रिप (हवाई पट्टी) है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजन आशीर्वाद यात्रा में अमित शाह बोले- अटल जी ने झारखंड बनाया, मोदी जी ने इसे संवारा
    Next Article बग हंटिंग – करियर बनाने का एक नया अवसर : सचिन गुप्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.