Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»सुरक्षा बलों ने पहाड़ी पर चलाया सर्च आपरेशन, नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी बरामद
    चाईबासा

    सुरक्षा बलों ने पहाड़ी पर चलाया सर्च आपरेशन, नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा : प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के प्रमुख नेताओं के कोल्हान क्षेत्र में गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद से सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे है. इसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर और विभिन्न CRPF बटालियनों की टीमें शामिल हैं. सुरक्षा बलों ने टोन्टो-गोईलकेरा थाना सीमावर्ती जिमकी इकिर, मुरुंबुरा और हुसिपी के आसपास के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए चार आईईडी को बरामद किया गया. इन बमों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया गया.

    पिछले साल से चल रहा अभियान

    बता दें कि 10 अक्टूबर 2023 से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य कोल्हान क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण पाना है. अभियान के तहत गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इन क्षेत्रों में कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह और हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया शामिल है. यह अभियान न केवल क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सहायक है, बल्कि नक्सलियों की विध्वंसक योजनाओं को विफल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

    सुरक्षा बलों की सक्रियता और समन्वय से नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने में सहायता मिल रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा में भी सुधार हो रहा है. सुरक्षा बलों का यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    आरोपी आरोपी तलाश कोर्ट फैसला गांव तनाव गोली मारी जख्मी जानलेवा हमला झारखंड पंचायत परिवार विवाद पुलिस जांच पुस्तैनी जमीन प्रशासन सजा। बालीडीह भूमि विवाद युवक रांची सिकंदर अंसारी सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में घरवालों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article स्टील प्लांट के लिए जमीन देने वाले विस्थापितों ने सोरेन सरकार के मंत्रियों की शव यात्रा निकाली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    Latest Posts

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.