Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दूसरे चरण का शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, दो जगह मतदान की निजता भंग करने के आरोप में मतदान कर्मियों पर केस: के रवि कुमार
    झारखंड

    दूसरे चरण का शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, दो जगह मतदान की निजता भंग करने के आरोप में मतदान कर्मियों पर केस: के रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2024Updated:November 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सभी के सहयोग से दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है. शाम पांच बजे तक लगभग 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. वोटर टर्नआउट की रिपोर्ट रात 11 बजे तक संभावित है, जबकि एंड ऑफ पोल की मुकम्मल रिपोर्ट गुरुवार दोपहर तक आएगी. इवीएम मशीन गुरुवार दोपहर बाद तक स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दी जाएंगीं. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में बुधवार को पांच केस दर्ज किये गये हैं और एक पर केस दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है. वह बुधवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे.

    राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने बताया कि मतदान की समाप्ति के बाद मतदानकर्मी इवीएम मशीन के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में अपने-अपने गंतव्य पर लौट रहे हैं. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में 891 बूथ नक्सलियों को लेकर संवेदनशील थे. वहीं 6828 बूथ क्रिटिकल कैटेगरी में थे. इसे लेकर 585 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गयी थी. उसके साथ 60 कंपनी राज्य सश्स्त्र बल की भी थी. इसके अलावा होमगार्ड और राज्य पुलिस के 26000 अतिरिक्त जवानों को लगाया गया था. नक्सलियों से जुड़े इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवान लगातार सक्रिय थे.

    उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर बंगाल और बिहार से जुड़ी सीमा को सील कर दिया गया था. वहां 114 नाका बनाये गये थे. बिहार और बंगाल ने भी सहयोग करते हुए अपने सीमा क्षेत्र में 124 नाका बनाये थे. इस दौरान 115 अवैध आग्येनास्त्र और 1800 कारतूस जब्त किये गये हैं. उसके साथ 34 हजार लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की गयी है. पूरे चुनाव के दौरान सिर्फ राज्य पुलिस ने 163 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की है. वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 207.36 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है.

    सभी के सहयोग से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, दो जगह मतदान की निजता भंग करने के आरोप में मतदान कर्मियों पर केस : के रवि कुमार

    Sahi kre heding

    अर्द्धसैनिक बल अवैध सामग्री जब्ती आदर्श आचार संहिता ईवीएम सुरक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था केस दर्ज कोबरा बल झारखंड चुनाव झारखंड जगुआर दूसरा चरण नक्सल प्रभावित क्षेत्र प्रेसवार्ता मतदाता टर्नआउट मतदान कर्मी मतदान निजता भंग राज्य पुलिस शांतिपूर्ण मतदान सीमा सील स्ट्रांग रूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3 महीने में झारखंड को पांव-पांव नापा है: शिवराज सिंह चौहान 
    Next Article EXITPOLL : NDA या INDIA, झारखंड में किसकी बन रही सरकार!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.