Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 10:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुई संख्या 57
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में मिला दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुई संख्या 57

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2020Updated:April 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/देवघर। झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को राजधानी के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आज देवघर में कोरोना के दूसरा पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज गुजरात से देवघर लौटा था। कुछ दिन पूर्व जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। जहाँ शुक्रवार को उसके जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। झारखंड में यह आंकड़ा बढ़कर कुल 57 हो गया है। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मौत मामले में अब तक इसमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

    • किस-किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी।

    2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव।

    5 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी।

    6 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी।

    8 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है। इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी।

    9 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

    11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

    12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

    13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।

    14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये।

    15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

    16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

    17 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

    18 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी। 

    19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

    20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि।

     22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में 3 और गढ़वा में 1 कोरोना की पुष्टि हुई।

    23अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला का आरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया, मचा हड़कंप
    Next Article गोड्डा : मस्जिद में नमाजियों को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    September 12, 2025
    Latest Posts

    बोकारो जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश, अनुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के सही तरीके से काम पर जोर…

    September 12, 2025

    झारखंड दौरे पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, सीएम हेमंत से की मुलाकात और…

    September 12, 2025

    बिहार से बंगाल जा रहा प्रतिबंधित मांस रांची में पकड़ाया… जानें कैसे

    September 12, 2025

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.