Anantnag (Jammu and Kashmir) : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार देर शाम हुए एक भीषण आतंकी हमले में 26 भारतीय सहित 2 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई है. जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है. हमलावरों ने पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाया, जिसमें सवार लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकियों की संख्या करीब पांच थी, जो अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे. हमले के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई शव खून से लथपथ सड़कों पर पड़े थे. एक जख्मी महिला ने फोन पर मीडिया को बताया, “मेरे पति के सिर में गोली लगी है. सात अन्य लोग भी घायल हैं. कृपया किसी को भेजिए, हमे अस्पताल पहुंचाना है.” फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.
सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया
घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सऊदी अरब में मौजूद PM नरेंद्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी. शाह आज शाम श्रीनगर पहुंचे और सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. उनके बुधवार को पहलगाम पहुंचने की संभावना है.
इस हमले को लेकर PM ने की कड़ी निंदा
PM ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं. घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, और आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई और अधिक सशक्त होगी.
I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected.
Those behind this heinous act will be brought…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025
अब तक की जानकारी
नाम | ||
1 | लेफ्टिनेंट विनय नरवाल | हरियाणा |
2 | मंजु नाथ | कर्नाटक |
3 | शुभम द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
4 | संजय लेले | महाराष्ट्र |
5 | अतुल मोने | महाराष्ट्र |
6 | दिलीप डिसले | महाराष्ट्र |
7 | संतोष जगदाले | महाराष्ट्र |
8 | कौस्तुभ गनबोटे | महाराष्ट्र |
9 | प्रशांत कुमार | |
10 | मनीष रंजन | |
11 | सैयद हुसैन शाह | जम्मू कश्मीर |
12 | सुशील नथयाल | मध्य प्रदेश |
13 | हेमंत सुहास जोशी | महाराष्ट्र |
14 | नीरज उधवानी | उत्तराखंड |
15 | बीतन अधिकारी | पश्चिम बंगाल |
16 | सुदीप न्यौपाने | नेपाल |
17 | मनीष रंजन | बिहार |
18 | एन रामचंद्रन | केरला |
19 | दिनेश अग्रवाल | चंडीगढ़ |
20 | समीर गुहार | पश्चिम बंगाल |
21 | जे सचिंद्र मोली | आंध्रप्रदेश |
22 | मधुसूदन सोमस्टी | कर्नाटक |
23 | संतोष जहदा | कर्नाटक |
24 | भारत भूषण | कर्नाटक |
25 | सुमित परमार | गुजरात |
26 | यतेश परमार | गुजरात |
राष्ट्रीय शोक और सुरक्षा अलर्ट
देशभर में इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा हो रही है. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आतंकी हमले के बाद पहलगाम और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.
Also Read : ED Raid : ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के पैतृक गांव से मिले 1.30 करोड़ कैश