Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 5:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर एसडीओ की छापेमारी, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
    जमशेदपुर

    स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर एसडीओ की छापेमारी, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024Updated:December 23, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में एक छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान सीतारामडेरा, भालूबासा और बाराद्वारी क्षेत्र में चलाया गया. इस दौरान, हरिजन स्कूल भालूबासा, आदिवासी स्कूल सीतारामडेरा और पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी के आसपास की दुकानों और पानगुमटियों में औचक जांच की गई. छापेमारी के दौरान तीन दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए और दुकानदारों से 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

    जांच दल में कार्यपालक दंडाधिकारी सुदीप्त राज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन और अन्य अधिकारी शामिल थे. एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने कहा कि स्कूलों के आसपास तंबाकू, सिगरेट और पान मसाला की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान पर फिर से तंबाकू उत्पाद बेचे जाते पाए गए, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ ने यह भी कहा कि जब्त किए गए तंबाकू उत्पादों का सीजर लिस्ट तैयार कर नष्ट किया जाएगा और आगामी दिनों में इस तरह की छापेमारी और जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

     

    अवैध बिक्री एसडीओ शताब्दी मजूमदार कार्यपालक दंडाधिकारी खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी छापेमारी अभियान जमशेदपुर जुर्माना जुर्माना वसूली तंबाकू उत्पाद तंबाकू उत्पाद जब्ती तंबाकू बिक्री निजी स्कूल प्रशासनिक कार्रवाई बाराद्वारी भालूबासा सीजर लिस्ट सीतारामडेरा स्कूल क्षेत्र स्कूलों के आसपास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा के तिलैया डैम में कश्मीर जैसी शिकारा बोटिंग की तैयारी
    Next Article क्या डेली खा रहे है Bread तो अभी ही संभल जाइये हो सकती है यह गंभीर बीमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जलजमाव से जंग : पंचशील नगर में नगर आयुक्त का दूसरा दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 31, 2026
    झारखंड

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    May 31, 2026
    क्राइम

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026
    Latest Posts

    जलजमाव से जंग : पंचशील नगर में नगर आयुक्त का दूसरा दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 31, 2026

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    May 31, 2026

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026

    भांजे से मिलने गए मामा की झाड़ियों में मिली लहूलुहान ला’श, सिर पर किए गए कई वार

    May 31, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.