Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एसडीओ ने की पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक
    झारखंड

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एसडीओ ने की पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बोकारो में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की.

    बैठक में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, सीआरपीएफ के प्रतिनिधिगण समेत संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे.

    बैठक में एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी दिए गए दायित्वों व् कार्यो का निष्पादन ससमय और सही से पूरा करेंगे. इसमें किसी भी तरह की कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में एसडीओ ने निर्धारित रूट तेलमच्चो, जोधाडीह मोड़, धर्मशाला मोड़, महावीर चौक, चास चेक पोस्ट, नया मोड़, उकरीद मोड़, सिवनडीह आदि को ड्रोन कैमरों के लिए नो फ्लाई जोन घोषित करने की बात कही. इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया.

    एसडीओ, चास ने आज यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया. उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी पुनम मिंज को ट्रैफिक में बदलाव के साथ उसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा. बैठक में कहा गया कि संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहनों को निर्धारित समय एवं स्थल पर रोकना सुनिश्चित करेंगे.

    Bokaro jharkhand johar live news Nyay Yatra Rahul Gandhi SDO एसडीओ जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्याय यात्रा बोकारो राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री, ‘नफरत के नहीं हम प्रेम के आदी हैं’
    Next Article राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज पहुंचेगी रामगढ़, बैनर-पोस्टर से पटा शहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.