Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्कूली बच्चे मिशन चंद्रयान-3 महाक्विज में लेंगे हिस्सा, केंद्र सरकार ने शिक्षा विभाग को भेजा पत्र
    झारखंड

    स्कूली बच्चे मिशन चंद्रयान-3 महाक्विज में लेंगे हिस्सा, केंद्र सरकार ने शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मिशन चंद्रयान-3 पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू की है. प्रतिभागी को प्रदर्शन के आधार पर एक हजार से एक लाख तक का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने एक वीडियो संदेश में महा क्विज में भाग लेने और ऐतिहासिक चंद्र लैंडिंग का जश्न मनाने का आग्रह किया है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने झारखंड के शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है. पत्र भेजकर सारे स्कूली बच्चों को चंद्रयान-3 महा क्विज में हिस्सा लेने की अपील की गयी है. कहा गया है कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि चंद्रयान-3 के रूप में देश ने महान उपलब्धि हासिल की है. जिसका साक्षी पूरा देश खासकर बच्चे बनेंगे.

    इसको लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा ने राज्य के सभी स्कूलों को पत्र भेजकर बच्चों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गयी है.

    क्या लिखा है पत्र में

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय(इंस्टीट्यूशन व प्रशिक्षण) की संयुक्त सचिव प्राची पांडे ने राज्य सरकार को पत्र भेजा है. उस पत्र में कहा गया है की चंद्रयान-3 मिशन के तौर पर देश ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिसको लेकर पूरा देश जश्न मना रहा है. इसका साक्षी देश के विद्यार्थी भी बने इसको लेकर भारत सरकार ने चंद्रयान-3 महाक्विज की शुरूआत की है. जिसमें सभी विद्यार्थियों को उक्त मिशन से संबंधित नयी-नयी जानकारियां भी दी जायेंगी. साथ ही चंद्रयान-3 मिशन का प्रचार-प्रसार भी हो.

    क्विज में हैं 10 सवाल

    चंद्रयान 3 महा क्विज का उद्देश्य भारत के चंद्र मिशन की सफलता का जश्न मनाना और छात्रों को चंद्रयान 3 के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करना है. क्विज में 10 एमसीक्यू-प्रकार के प्रश्न शामिल हैं, जिन्हें पांच मिनट या 300 सेकंड में हल किया जा सकता है. सफल समापन के बाद, प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए उपयोगकर्ता के मोबाइल या ईमेल पर संदेश 24 घंटे के भीतर भेज दिया जाएगा. महा क्विज में विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस 2023 : जापान की टीम पहुंची रांची, हुआ स्वागत

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों पर बरसाये फूल
    Next Article JWACT-2023 : शाम तक पहुंच रही भारतीय टीम, कल से प्रैक्टिस चालू

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी के DNA का हुआ मिलान, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.