जमशेदपुर: शहर के मानगो क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और लगातार बिगड़ती प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन की शुरुआत करते हुए उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धरने में भारी संख्या में उनके समर्थक और कई स्थानीय नेता भी शामिल हुए।
विधायक ने कहा कि मानगो में वर्षों से पेयजल परियोजना अधर में लटकी है और अब हालत इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोगों को पीने का साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा। बावजूद इसके, सरकार और प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं दिख रहा।
सरयू राय ने यह भी कहा कि केवल पानी की समस्या ही नहीं, पूरे शहर में प्रशासनिक तंत्र की नाकामी साफ झलक रही है। कानून-व्यवस्था से लेकर सफाई व्यवस्था तक हर मोर्चे पर हालात बिगड़ चुके हैं। कचरा प्रबंधन पूरी तरह फेल हो चुका है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि इन गंभीर मसलों को लेकर वे कई बार रांची जाकर उच्चाधिकारियों से मिले, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अब जनता की आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है।
धरना के दौरान विधायक ने सरकार को चेताया कि यदि जल्द ही मानगो में जल आपूर्ति बहाल नहीं होती और शहर की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तो वे एक व्यापक जन आंदोलन की राह पर निकलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
Also read: एशिया का सबसे बड़ा साल वन बनेगा Wild Life Sanctuary, सरयू राय बोले- 16 साल की मेहनत रंग लाई…
Also read: जाम में फंसी एंबुलेंस, महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चे को जन्म…
Also read: पाकुड़ के इन दो गौशाला का जायजा लिया राजीव रंजन प्रसाद ने
Also read: शातिर साइबर अपराधी मुस्ताक अंसारी से मिले 16 लाख 58 हजार कैश, गया जेल