Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरयू राय का बीजेपी पर हमला, कहा- धनबाद में जो प्रत्याशी उतारा है उसके दामन में कई दाग
    झारखंड

    सरयू राय का बीजेपी पर हमला, कहा- धनबाद में जो प्रत्याशी उतारा है उसके दामन में कई दाग

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरजू राय ने धनबाद के बाघमारा के विधायक एवं धनबाद लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ हल्ला बोल दिया है और प्रत्याशी पर हमलावर हैं. एक तरफ धनबाद की जनता के सामने जा-जा कर भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के चरित्र को उजागर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ ढुल्लू महतो के हर नोटिस का जवाब का जिन्न निकाल कर उसे धनबाद के जनता के समक्ष पटल पर उनका काला चिट्ठा खोलने में लगे हुए हैं. जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरजू राय की माने तो भाजपा ने जो प्रत्याशी दिया है. उसके दामन में कई दाग हैं, सरयू राय ने झारखंड के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह बताया कि वह अपराधी है. उन पर कई अपराध के केस दर्ज है वह भाजपा के प्रत्याशी के लायक ढुल्लू महतो नही है, लेकिन सरजू राय के इतने हमलावर होने पर भी भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी चेंज नहीं किया है.

    सरयू राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 400 सीट लाने का नारा दिया है, लेकिन धनबाद जैसे क्षेत्र में ऐसे प्रत्याशी उतारा है कि उनका नारा धरा का धरा ही रह जाएगा. भाजपा के धनबाद के प्रत्याशी तो एक अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं और अपराधियों के साठ गाठ नजर आता है, क्यों की जिस प्रिंस खान का धमकी भरा ऑडियो जिस तरह वायरल हुआ वह साफ बताता है की अपराधियों के साथ किस तरह लिप्त है और उनके विधान सभा में जाकर देखेगे की वह किस तरह भ्रष्टाचार कर रहे हैं.

    वह किस तरह भ्रष्टाचार धरातल पर किया है इसका पुख्ता सबूत जमशेदपुर के विधायक के पास है. सरजू राय ने भाजपा के धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर यह आरोप चढ़ा है कि कोयला से लेकर अपने बच्चों के नाम पर अरबों की संपति अर्जित किया है. वह जमीन की खरीदारी हो या 2 कड़ोड़ रुपए के जमीन खरीदने का मामला हो उनके पास इसका पुख्ता प्रमाण है. सरजू राय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर यह कहा है कि कांग्रेस अच्छे उम्मीदवार उतारे या उन्हें अपना समर्थन दें ताकि ऐसे भ्रष्टाचारी भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ वह चुनाव लड़े और उसको पछाड़ कर जनता को अपराधी और भ्रष्टाचारी प्रवृत्ति के प्रत्याशी से निजात दिला सके.

    धनबाद लोकसभा के भाजपा के उम्मीदवार ढुल्लू महतो के द्वारा दिए गए नोटिस की प्रतिक्रिया देते हुए कहां है कि वह नोटिस कचरे के डब्बे में फेंक देने वाला है और दुल्लू महतो जैसे अपराधी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे  और न्यायालय से लेकर उन्हें जवाब देने के लिए कही भी जायेगे . भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के कानूनी पचड़े का इंतजार कर रहे हैं और कोर्ट में जाने के लिए वह सदैव तैयार है. सरजू राय ने चुस्की लेते हुए कहा है की नानी को मोच हो जाए तो नाना किसे कहेंगे.

    ये भी पढ़ें : दशकों से जर्जर सड़क नहीं बनने से लोगों में आक्रोश, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं

    Bjp Bokaro Dhullu Mahato elections jharkhand Johar Live Lok Sabha elections Saryu Rai चुनाव जोहार लाइव झारखंड ढुल्लू महतो बीजेपी बोकारो लोकसभा चुनाव सरयू राय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदशकों से जर्जर सड़क नहीं बनने से लोगों में आक्रोश, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं
    Next Article वाहन चेकिंग अभियान में 25 टन कोयला लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर व खलासी समेत 2 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.