Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे सरदार वल्लभ भाई पटेलः बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे सरदार वल्लभ भाई पटेलः बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरदार साहब भारत की राष्ट्रीय एकात्मता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक थे. अंग्रेजों से भारत को मिली आजादी के बाद सरदार साहब ने 500 से अधिक रियासतों को एक भारत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

    पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे प्रधानमंत्री

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरदार पटेल भारत माता की सांस्कृतिक पहचान को अक्षुण्ण बनाये रखना चाहते थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के सपनो का भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व जितना महान था उनका कृतित्व भी उतना ही महान रहा. वे केवल कुशल राजनेता ही नही बल्कि कुशल प्रशासक भी थे. उन्होंने कहा कि सरदार साहब ने राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय प्रशासनिक तंत्र को भी विकसित किया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, प्रतुल शाहदेव, राजीव रंजन मिश्र, अशोक बड़ाइक, तारिक इमरान आदि शामिल रहें.

    ये भी पढ़ें: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर पकड़ाया, 6 बाइक जब्त

    झारखंड प्रतुल शाहदेव प्रदेश मंत्री काजल प्रधान प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय बाबूलाल मरंडी बीजेपी भारत रांची सरदार वल्लभ भाई पटेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेदांत रिसर्च सेंटर का अधिवेशन 2 से रांची में, जुटेंगे देश के बड़े विद्वान
    Next Article पंखे से लटका मिला टेंट हाउस मालिक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.