Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंत्री बनने के बाद पहली बार गोड्डा पहुंचे संजय यादव, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे
    झारखंड

    मंत्री बनने के बाद पहली बार गोड्डा पहुंचे संजय यादव, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2024Updated:December 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय यादव ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गोड्डा का दौरा किया. कारगिल चौक पर भारी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई. अपने संबोधन में मंत्री संजय यादव ने कहा, “गोड्डा की जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. मैं एक गरीब परिवार और किसान का बेटा हूं. मुझे पता है कि कहां चूल्हा जला है और कहां छत की जरूरत है. मंत्री बनने के बाद मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.” गोड्डा को कृषि प्रधान क्षेत्र बताते हुए मंत्री ने कहा कि यहां की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है. उनकी प्राथमिकता सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है ताकि किसानों को राहत मिल सके. उन्होंने गोड्डा में एक बड़े अस्पताल के निर्माण की भी घोषणा की, जिससे लोगों को इलाज के लिए कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में न जाना पड़े.

    युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास

    अपने विभाग से संबंधित कार्यों पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएंगे. “हमारा लक्ष्य यह है कि युवा रोजगार के लिए भटकने की बजाय यहीं रोजगार प्राप्त कर सकें,” उन्होंने कहा.

    जमकर हुआ स्वागत

    गोड्डा पहुंचने से पहले पोड़ैयाहाट और अन्य क्षेत्रों में उनका जोरदार स्वागत किया गया. समारोह में आतिशबाजी भी की गई. स्वागत करने वालों में राजद नेता जाहिद इकबाल, झामुमो नेता घनश्याम यादव, कांग्रेस के सच्चिदानंद साह, अकबर अली और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एकरारुल हसन सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे.

    agricultural area Congress employment Fireworks Godda Godda Hospital Godda tour Industry Minister irrigation system Jharkhand Government Jmm Kargil Chowk labor minister Minister Sanjay Yadav Minority Commission Podaiyahat regional development Rjd Sanjay Yadav Skill Development welcome ceremony youth employment अल्पसंख्यक आयोग उद्योग मंत्री कांग्रेस कारगिल चौक कृषि प्रधान क्षेत्र कौशल विकास क्षेत्रीय विकास गोड्डा गोड्डा अस्पताल झामुमो झारखंड विकास झारखंड सरकार पोड़ैयाहाट राजद रोजगार श्रम मंत्री संजय यादव सिंचाई व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC CGL Protest : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जेएसएससी कार्यालय का इलाका, चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन चालू
    Next Article हेमंत है तो अपराधियों एवं हत्यारों को हिम्मत है : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.