Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की थी संदीप की हत्या, SDPO क्या बता गये… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    आशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की थी संदीप की हत्या, SDPO क्या बता गये… जानें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 21, 2025Updated:February 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संदीप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी के चर्चित संदीप टोप्पो हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी सहित छह संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी, उसका प्रेमी प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर, सुमन सागर कुजूर और प्रिया कुमारी शामिल है।सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस बात की जानकारी आज यानी शुक्रवार को तोरपा के SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने मीडिया के साथ साझा की।

    SDPO ने बताया कि 18 फरवरी को अज्ञात अपराधियो ने कर्रा-लोधमा रोड पर मलगो के पास एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान अमन कुमार के निर्देश पर तोरपा SDPO के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप टोप्पो की पत्नी खुशबू कुमारी और अन्य पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल फोन, जूता, इनोवा और कार, 25 हजार 500 नकद रुपये सहित अन्य सामान बरामद किये हैं।

    SDPO ने बताया कि प्रेम प्रसंग में संदीप टोप्पो की हत्या उसकी पत्नी खुशबू कुमारी ने ही अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बताया गया कि हत्या के बाद खुशबू कुमारी और उसका प्रेमी बाहर भागने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बिशुनपुर में योगा की शिक्षिका है, जबकि उसका प्रेमी भी उसी विद्यालय में कार्यरत है। संदीप टोप्पो मूल रूप से रातू थाना क्षेत्र के सुडिल गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी खुशबू कुमारी की नौकरी के दौरान ही प्रदीप कुजूर से प्यार हो गया और दोनों ने मिलकर संदीप टोप्पो को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    योजना के अनुसार खुशबू अपने पति को लेकर 18 फरवरी को बसिया से रातू के लिए निकली। शाम लगभग सात से आठ बजे के बीच कर्रा थाना कें मलगो के पास खुशबू के प्रेमी और उसके दोस्तों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जैसे ही संदीप टोप्पो गाड़ी से बाहर निकला, अपराधियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कर्रा थाना की पुलिस के गश्ती दल ने सड़क किनारे से शव बरामद किया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुशबू ने बताया था कि अपराधियों ने उसे दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ओरमांझी से बरामद किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया था।

    Also Read : JAC मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले में दो गिरफ्तार, महाराष्ट्र और देवघर से जुड़े तार

    Sandeep's wife murdered him with the help of her lover and his friends आशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की थी संदीप की हत्या संदीप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले में दो गिरफ्तार, महाराष्ट्र और देवघर से जुड़े तार
    Next Article प्रेग्नेंसी की झूठी बात सच करने की फिराक में चुराई थी बच्ची, क्या बता गये SSP… देखें

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.