Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 1:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Tokyo Olympics में हिस्सा लेकर रांची लौटी सलीमा और निक्की, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
    झारखंड

    Tokyo Olympics में हिस्सा लेकर रांची लौटी सलीमा और निक्की, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कांस्य पदक नहीं जीत पाई हो, लेकिन चैंपियन टीम ग्रेट ब्रिटेन को जिस तरह से टक्कर दिया, वह काबिले तारीफ है. भारतीय टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने खेल में अपना शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया. दोनों खिलाड़ी बुधवार को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन खुद दोनों को रिसीव करने पहुंचे.

    टोक्यो ओलंपिक से भारतीय दल स्वदेश वापस लौट गई है. विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान भी बुधवार को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पंहुचीं. इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन खुद इन खिलाड़ियों को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे.

    दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख इनाम

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टोक्यो में झारखंड की बेटियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. भारतीय महिला टीम में शामिल दोनों खिलाड़ियों के योगदान से प्रसन्न होकर उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से दोनों को 50-50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है, साथ ही दोनों के कच्चे मकानों को पक्का करने का वादा भी किया है.

    भारतीय टीम का उम्दा प्रदर्शन

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. महिला खिलाड़ियों ने अपने जज्बे से यह साबित कर दिया कि वह दुनिया के बेहतर से बेहतर टीमों को टक्कर देने में कहीं पीछे नहीं हैं.

    प्रोजेक्ट भवन में सम्मान समारोह

    एयरपोर्ट से सीधे दोनों खिलाड़ियों को लेकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और खेल मंत्री हफीजुल हसन प्रोजेक्ट भवन रवाना हुए. प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दोनों को सम्मानित किया जाएगा और 50-50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा जाएगा. निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर मधुकांत पाठक भी रांची लौटे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकारोबार बढ़ाने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
    Next Article सड़क हादसे में जामताड़ा के जिला कृषि पदाधिकारी जख्मी, स्थानीय लोगों की मदद से भेजे गए अस्पताल

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025

    विश्व वर्षा वन दिवस के अवसर पर किया गया पौधरोपण

    June 22, 2025

    दो घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रांची… देखें वीडियो

    June 22, 2025

    राज्यपाल पहुंचे फिल्म ‘सहिया’ के सेट पर, झारखंड को बताया फिल्मों के लिए बेहतरीन लोकेशन

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.