साहिबगंज : सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर का लाभ मिलेगा. सदर अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती ने उद्घाटन किया. मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में सारी सुविधा हाईटेक होगी. ओटी कई सुविधाओं से लैस है. ऑपरेशन थियेटर में सभी मेडिकल, सर्जरी, एनेस्थीसिया व ऑक्सीजन की हाईटेक व्यवस्था है. मॉड्यूलर ओटी बनने से यहां बड़ी सर्जरी भी हो सकेंगी. इस ओटी में संक्रमण का कोई खतरा नहीं है. मॉड्यूलर ओटी का निर्माण आकांक्षी ज़िला योजना मद से लगभग 99 लाख 97 हजार से हुआ है. मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, डीपीआरओ जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, डीपीएम हिना अरोड़ा वर्णवाल, ज़िला वीबीडी सालाहकार डॉ सतीबाबू डाबडा, मुकेश सिन्हा, जयराम यादव, प्रवीण सिंह व अन्य मौजूद थे.
साहिबगंज सदर अस्पताल को मिला मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मरीजों को नहीं होगा इंफेक्शन का खतरा
मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में सारी सुविधा हाईटेक होगी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

