Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आरटीआई एक्टिविस्ट ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र, जानें राज्य के हॉस्पिटलों को लेकर क्या कर दी मांग
    झारखंड

    आरटीआई एक्टिविस्ट ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र, जानें राज्य के हॉस्पिटलों को लेकर क्या कर दी मांग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में 50 बेड से कम वाले हॉस्पिटलों को क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट से छूट देने पर स्वास्थ्य मंत्री ने सहमति दे दी है. वहीं जल्द ही इसे राज्य में लागू करने की तैयारी है. इसे लेकर अपर बाजार के रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस फैसले पर चिंता जताई है. साथ ही लिखा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए न्यूनतम मानकों का होना जरूरी है. ऐसे में इस छूट से सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है. उन्होंने लिखा है कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का उद्देश्य बुनियादी ढांचा, स्टाफ, उपकरण और मरीजों की देखभाल के मानकों को सुनिश्चित करना है.
    स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर
    पत्र में यह भी लिखा गया है कि छोटे अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को हटाने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है. वहीं मरीजों की देखभाल में हॉस्पिटल वाले लापरवाही बरत सकते है. इसके अलावा अगर हॉस्पिटल में लापरवाही की स्थिति में मरीजों को नुकसान होता है तो जिम्मेदारी तय नहीं हो पाएगी.वहीं छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों में इस छूट के गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते है. इसलिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि 50 बेड से कम वाले अस्पताल भी जरूरी मानकों का पालन करें. बता दें कि केंद्र सरकार ने 2010 में क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट बनाया था, जिसका उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए न्यूनतम मानक स्थापित करना था. विभिन्न राज्यों ने इस अधिनियम के तहत अपनी जरूरतों के अनुसार संशोधन किए हैं.

    आरटीआई एक्ट एस्टेबलिशमेंट क्लिनिकल झारखंड बुनियादी ढांचा मंत्रालय मानकों विभाग विभिन्न राज्यों सरकार स्टाफ स्थापित स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं हॉस्पिटलों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन ने टीबी के 80 मरीजों को प्रदान किया पोषण किट
    Next Article मुख्यमंत्री स्टालिन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें क्या है मांग

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.