Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 3:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रूपा तिर्की मौत : झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को भेजा रिपोर्ट, आयोग ने लिया था संज्ञान
    झारखंड

    रूपा तिर्की मौत : झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को भेजा रिपोर्ट, आयोग ने लिया था संज्ञान

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की मौत मामले में झारखंड सरकार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। तीन मई को उनके सरकारी आवास में रस्सी से लटका हुआ शव मिला था। रूपा के स्वजन घटना के बाद से ही हत्या की आशंका जता रहे हैं। मीडिया में छपी रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस केस से संबंधित जांच रिपोर्ट मांगी थी।

    राज्य सरकार की गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भेजी गई अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रूपा तिर्की की मौत के मामले में साहिबगंज के बोरियो (जिरवाबाड़ी) थाने में अस्वाभाविक मौत (यूडी) केस दर्ज किया गया था। मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया था, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगना आया था। इससे यह पता चला था कि रूपा तिर्की की हत्या नहीं की गई। पूरा मामला आत्महत्या का है।

    डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन

    रिपोर्ट में आयोग को बताया गया है कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए साहिबगंज के डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था। पांच सदस्यीय जांच दल ने अपनी जांच रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि सहयोगी दारोगा शिव कुमार कनौजिया ने रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया। इसके चलते रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्ट्या शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार पाया गया।

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, सीएम हेमंत पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस कोटे से बदला जा सकता है एक मंत्री, विभाग में फेरबदल भी संभव
    Next Article दुमका : अब पुलिस के बारे में बदलेगी धारणा, थानेदार श्यामल खुद समस्याओं का तुरंत कर रहे समाधान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.