Ranchi : झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं स्थापना वर्षगांठ 22 नवंबर को विशेष रूप से मनाएगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोग सम्मानित होंगे। इसके अलावा राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया जाएगा। इसमें क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में नवंबर 2023 से अब तक पदक प्राप्त करने वाले या राज्य का नाम उजागर करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे।
राज्यपाल समारोह में उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान देंगे। उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए पहले ही एक कमेटी का गठन किया जा चुका है। स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसमें बॉलीवुड सिंगर रूप कुमार राठौर परफॉर्म करेंगे और हास्य कवि दिनेश बावरा भी मौजूद रहेंगे।
राजधानी रांची के 8 प्रमुख स्थानों बिरसा चौक, रातू रोड चौक, मोरहाबादी, बूटी मोड़ चौक, लालपुर चौक, रांची स्टेशन, सूचना भवन चौक और जीईएल चर्च कांप्लेक्स पर कार्यक्रम के प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाई जाएंगी। स्थापना दिवस समारोह के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Also Read : गिरिडीह में विवादित पत्थर खदान पर खू’नी संघर्ष, गोलीबारी में 6 घायल, एक की मौ’त
Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान
Also Read : दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : 12 की मौ’त, DNA जांच के लिए पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर की मां हिरासत में
Also Read : झारखंड में ठंड बढ़ी, 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध के साथ शुष्क मौसम रहेगा

