Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस मीडिया की भूमिका अहम: हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है। मीडिया लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है। सामाजिक दृष्टिकोण में भी प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों का स्थान बहुत ही प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी चीजें हैं, जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है, लेकिन आप के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है। मीडिया और सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करे। सामाजिक तौर पर कई चीजों को ठीक किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही कई छोटे-बड़े समस्याओं का निस्तारण लगातार कर रही है। सोरेन बुधवार को आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में आयोजित रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में प्रेस क्लब आपके पास है और लोकतांत्रिक रूप से इसे आप सभी पत्रकार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रांची प्रेस क्लब कमिटी का यह दूसरा चुनाव था। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की बड़ी संख्या है। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिन पत्रकारों ने वोट दिया और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी रूप में अपनी भूमिका निभायी है उन्हें भी बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

    अपनी-अपनी व्यवस्थाओं में ईमानदारी महत्वपूर्ण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सरकार भी नयी है और प्रेस क्लब दूसरी कमिटी भी नयी बनी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार अपनी व्यवस्था में और प्रेस क्लब अपनी व्यवस्था में निष्ठापूर्वक काम करें तो विकसित झारखंड के सपने को पूरा करने में गति मिलेगी। पत्रकारों के कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी सरकार निभाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के हित में और उनके कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी वह सरकार जरूर निभाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रेस क्लब और मजबूत बने।

    मौके पर प्रेस क्लब कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय ने विधिवत रूप से शपथ दिलायी। इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद, समरीलाल तथा रांची की मेयर आशा लकड़ा, साथ ही, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, रांची मेयर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, पत्रकारिता जगत के गणमान्य लोग, अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिता लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंचे तेजस्वी यादव
    Next Article दुमका : छह वर्षीय बच्ची से गैंगरेप और हत्या मामले में चाचा सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.