Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम : एनसीसी की बच्चियों ने चलाया जागरूकता अभियान
    झारखंड

    सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम : एनसीसी की बच्चियों ने चलाया जागरूकता अभियान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: गुरुवार को महिला कॉलेज के समक्ष सड़क पर काफी गहमागहमी का माहौल दिखाई दिया. बगैर हेलमेट या बगैर लाइसेंस वाले वाहन चालक मौके से पहले ही रूक कर चिंतन मंथन करते दिखाई दिए. एनसीसी की वर्दी में दर्जनों बच्चियों ने सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों को रोककर उनसे सड़क सुरक्षा के बाबत जानकारी लेने और देने का काम किया. चूंकि वर्दी पुलिसिया थी इसलिए बगैर हेलमेट और बगैर लाइसेंस वाले लोग दूर से ही घबरा गए थे.

    असल में मामला था सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम से जुड़ा हुआ. मौके पर उपस्थित जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक तौसीफ जलीली ने बताया कि यह एक जागरूकता कार्यक्रम है, जो सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में हम लोग एनसीसी के बच्चियों के माध्यम से सड़क पर बगैर हेलमेट, बगैर सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले लोगों को रोक कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर जिला के विभिन्न सड़कों में सड़क सुरक्षा टीम/पुलिस पदाधिकारी/ एनसीसी कैडेट्स के द्वारा लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पैंपलेट/पोस्टर वितरण किया गया. साथ ही एमवीआई एक्ट के तहत नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों पर आवश्यक करवाई भी की गई.

    इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की द्वारा बताया गया कि आए दिन सड़क दुर्घटना लोगों के लिए एक मुख्य समस्या बन गई है. इसके पीछे हेलमेट न पहनना, वाहन चालक की गलती, साइन बोर्ड का सही जगह पर न होना, नींद, थकान या नशे की हालत में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना, गलत लेन मे गाड़ी चलाना, ट्रैफिक नियमों का पालन न करना सहित कई कारण हो सकते है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद एक घंटे का गोल्डेन समय होता है जिसमें घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है.

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस-पास रहने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा से जागरूक करें. बच्चों को भी ऐसी गाड़ियों से विद्यालय न भेजें जिसका फिटनेस टेस्ट व रजिस्ट्रेशन न हुआ हो. इसका ध्यान देने से काफी हद तक खुद के साथ लोगों को दुर्घटनाओं से बचा सकते हैं. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी का परम कर्तव्य बनता है कि सरकार के इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाएं.

    अभियान एनसीसी जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड दुर्घटना न्यूज परिवहन पुलिस सड़क सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्रग्स से जुड़े मामले में विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज 
    Next Article शीतलहर को लेकर स्कूलों का बदला समय, 25 जनवरी तक लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.