Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 8:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»RMC प्रशासक ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप
    जोहार ब्रेकिंग

    RMC प्रशासक ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रशासक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर में अपनी जमीनों के बेहतर उपयोग और विकास को लेकर आज अहम कदम उठाया। प्रशासक सुशांत गौरव के नेतृत्व में निगम टीम ने एदलहातु और रॉक गार्डन स्थित निगम की भूमि का निरीक्षण किया और विकास की दिशा में विस्तृत योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।

    एदलहातु भूमि पर समग्र विकास की योजना

    निरीक्षण के दौरान एदलहातु की 4 एकड़ 80 डिसमिल भूमि पर विशेष ध्यान दिया गया।

    • भूमि की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का निर्देश।
    • क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने हेतु पौधारोपण अभियान।
    • अवैध निर्माण हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश।
    • एदलहातु मेन रोड पर पाए गए गड्ढों को तत्काल भरने और सड़क दुरुस्त करने का निर्देश।

    प्रशासक ने कहा कि भूमि का समग्र विकास शहरवासियों के लिए सुविधाजनक होगा और भविष्य में निगम की योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा।

    रॉक गार्डन में वेंडिंग जोन का प्रस्ताव

    रॉक गार्डन में निगम की 1 एकड़ 58 डिसमिल भूमि पर नए वेंडिंग जोन की योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
    इससे कांके रोड स्थित वेंडर्स को एक जगह पर व्यवस्थित किया जा सकेगा। साथ ही पार्किंग की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

    निगम संपत्ति को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने पर जोर

    प्रशासक ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों को सुरक्षित, स्वच्छ और जनोपयोगी बनाना प्राथमिकता है। इन योजनाओं से न केवल नागरिकों को लाभ होगा, बल्कि भविष्य में निगम की और परियोजनाओं के लिए यह भूमि महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगी।

    निरीक्षण दल में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक सूरज प्रकाश सिंह समेत निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

    Also Read : रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    prepares roadmap for development plans RMC Administrator inspects Edalhatu and Rock Garden lands रांची नगर निगम ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबी. साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन
    Next Article एक्सपो उत्सव : मिडनाइट बाजार और लक्ष्य द बैंड ने लोगों को लुभाया, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हजारीबाग पुलिस ने चतरा में किया कुख्यात उत्तम यादव का एनका’उंटर

    September 20, 2025
    चाईबासा

    पति के सामने की थी महिला से दरिंदगी, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

    September 20, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025

    BREAKING : हजारीबाग पुलिस ने चतरा में किया कुख्यात उत्तम यादव का एनका’उंटर

    September 20, 2025

    पति के सामने की थी महिला से दरिंदगी, चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

    September 20, 2025

    एक्सपो उत्सव : मिडनाइट बाजार और लक्ष्य द बैंड ने लोगों को लुभाया, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

    September 20, 2025

    RMC प्रशासक ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.