Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Nov, 2025 ♦ 5:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे
    खेल

    ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऋषभ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में चोटिल हो गए। तीसरे दिन के पहले सेशन में उन्हें तेज गेंदबाज शेपो मोरेकी की गेंद पर चोट लगने के बाद रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। यह मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। पंत को लगातार तीन बार गेंद लगी — दो बार शरीर पर और एक बार हेलमेट पर। इसके बाद टीम के फिजियो और कोच ने उन्हें एहतियातन मैदान से बाहर बुला लिया।

    पंत ने तीसरे दिन नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने अपने पहले तीन शॉट्स में 4, 4 और 6 रन बनाए। हालांकि, चोट लगने के बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ और वे खेल जारी नहीं रख सके।

    पहले भी चोटिल रहे हैं पंत

    ऋषभ पंत इससे पहले भी चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे, जब उनके पैर की दो उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया था। 2 नवंबर को उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में कप्तान के रूप में मैदान पर वापसी की थी। पहली पारी में उन्होंने 17 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

    टेस्ट करियर में शानदार रिकॉर्ड

    ऋषभ पंत अब तक भारत के लिए 47 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 44.50 की औसत से 3427 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं। पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर हैं।

    Also Read : रिम्स के चौथे तल्ले से युवक ने लगायी छलांग, फिर…

    Rishabh Pant injured himself in the match against South Africa A and retired hurt. ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में चोटिल रिटायर हर्ट होकर लौटे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के चौथे तल्ले से युवक ने लगायी छलांग, फिर…
    Next Article रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

    Related Posts

    खेल

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराई T20 सीरीज, आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ा

    November 8, 2025
    खेल

    अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने

    November 8, 2025
    खेल

    WPC नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप बैंगलोर 2025 के लिए झारखंड टीम का ऐलान

    November 8, 2025
    Latest Posts

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराई T20 सीरीज, आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ा

    November 8, 2025

    SP ने महिला थाना में ‘स्वागत कक्ष’ का किया उद्घाटन, बोले- यह संवेदना और विश्वास का प्रतीक

    November 8, 2025

    गिरिडीह बस स्टैंड पर यात्रियों से लूट और मारपीट, रंगदारी का किया था विरोध

    November 8, 2025

    अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने

    November 8, 2025

    रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

    November 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.