Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में त्योहारों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश…
    झारखंड

    जमशेदपुर में त्योहारों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, दिए गए कई दिशा निर्देश…

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (सिटी) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में सभी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनावी प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उड़नदस्ता दल को सक्रिय रहने और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।

    दीपावली को देखते हुए अग्निशमन विभाग को आमबगान, जुगसलाई और मानगो जैसे प्रमुख पटाखा बाजारों में दमकल वाहन तैनात करने के निर्देश दिए गए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों का भंडारण न करने और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।

    काली पूजा को लेकर प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। विसर्जन जुलूस में डीजे के प्रयोग पर निगरानी रखने और अश्लील या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों को रोकने का निर्देश दिया गया। शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए भी कहा गया।

    छठ पर्व के लिए घाटों की साफ-सफाई, डेंजर जोन मार्किंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था और घाटों पर नाविक व गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निकायों और जुस्को को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय पर सफाई, प्रकाश और माइकिंग व्यवस्था पूरी करें।

    भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों को मोटरेबल बनाने और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। सिविल सर्जन को एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिसकर्मी और सशस्त्र बलों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। वाहनों की जांच और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।

    काली पूजा विसर्जन रूट और सभी थाना क्षेत्रों के छठ घाटों का भौतिक सत्यापन जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं ताकि सभी पर्व शांति, सुरक्षा और उत्साह के साथ मनाए जा सकें।

    administration Chhath Puja cleanliness Diwali Festival Preparation jamshedpur jharkhand Kali Puja law and order Security
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसभी मंइयां के खाते में भेजी जा रही राशि, खुशी के साथ मनायें त्योहार : सीएम हेमंत
    Next Article दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग, बाइक सवार अपराधी सीसीटीवी में कैद

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.